ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी, सुनार ने सुरंग में छिपा रखी थी 700 करोड़ की संपत्ति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी, सुनार ने सुरंग में छिपा रखी थी 700 करोड़ की संपत्ति

By @dmin
Published: January 23, 2021
Share
आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी, सुनार ने सुरंग में छिपा रखी थी 700 करोड़ की संपत्ति
आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी, सुनार ने सुरंग में छिपा रखी थी 700 करोड़ की संपत्ति
SHARE

जयपुर (एजेंसी)। आयकर विभाग ने शनिवार को राजस्थान के इतिहास की सबसे बड़े आयकर छापेमारी को अंजाम दिया है। विभाग ने जयपुर के सर्राफा कारोबारी, दो रियल स्टेट डेवेलपर के यहां छापा मारा। इसमें विभाग को पौने 2 हजार करोड़ रुपये की दो नंबर की कमाई का पता चला है। एजेंसी को सर्राफा कारोबारी के यहां एक सुरंग मिली है, जिसमें 700 करोड़ रुपये की जायदाद की जानकारी मिली है।
माना जा रहा है कि ये राजस्थान के इतिहास में हुई अबतक की सबसे बड़ी छापेमारी है। विभाग की यह कार्रवाई पांच दिनों तक चली। इसमें 200 कर्मचारियों के साथ 50 टीमें लगातार पांच दिनों तक कागजातों और दस्तावेज को खंगालती रही। विभाग के अनुसार ये छापे शहर के तीन बड़े कारोबारी समूहों सिल्वर आर्टग्रुप, चौरडिय़ा ग्रुप और गोकुल कृपा ग्रुप पर की गई।

गोकुल कृपा बिल्डर्स ने नहीं चुकाया आयकर
आयकर विभाग को गोकुल कृपा बिल्डर्स के मानसरोवर में बने ऑफिस के बेसमेंट से गुलाबी रंग की पोटलियां मिली हैं। इनमें बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज थे। गुलाबी पोटलियों में प्रॉपर्टी की कैश में खरीद की रसीदें भी जब्त की गई हैं। विभाग के हाथ कुछ डायरियां भी लगी हैं, जिनमें बड़े पैमाने पर कैश के लेनदेन का हिसाब मिला है। बिल्डर समूह द्वारा रेरा में 765 करोड़ के प्रोजेक्ट रजिस्टर्ड करा रखे हैं। इन एक भी प्रोजेक्ट का ग्रुप ने आयकर नहीं चुकाया। जब्त दस्तावेजों में गोकुल कृपा बिल्डर्स के 2018-19 में 100 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी बिना आयकर दिए खरीदने का भी खुलासा हुआ है।
 
सिल्वर आर्ट ग्रुप द्वारा विदेशियों को बेचे गए आभूषणों के कागजात बरामद
सिल्वर आर्ट ग्रुप के ठिकानों पर मारे गए छापों के दौरान आयकर विभाग को 122 करोड़ कैश लेनदेन के दस्तावेज मिले हैं। इनमें विदेशी यात्रियों को भारी पैमाने पर नकदी में बेची गई ज्वेलरी के कागजात भी शामिल हैं। 100 करोड़ से ज्यादा नकद में जवैलरी बेचने के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। आयकर विभाग के जब्त दस्तावेजों के मुताबिक काले धन से बड़े पैमाने पर अचल संपत्तियां खरीदी गईं। सिल्वर आर्ट ग्रुप द्वारा बड़े पैमाने पर एससी-एसटी के लोगों के नाम पर खरीदी गई बेनामी संपत्तियों का पता चला है।

चौरडिय़ा डेवलपर्स ने फर्जी तरीके से खरीदी 133 करोड़ की कंपनी
आयकर विभाग ने चौरडिय़ा ग्रुप के ठिकानों पर भी छापेमारी की। इस दौरान विभाग को जयपुर में 250 करोड़ रुपये की जमीन के दस्तावेज मिले हैं। अजमेर रोड पर जमीनों के निवेश के अलावा इस ग्रुप द्वारा कुल 430 करोड़ रुपये के कारोबार का भी पता चला है। कई कंपनियों में फर्जी तरीके से निवेश करने के दस्तावेज भी मिले हैं। 133 करोड़ रुपये की कंपनी को फर्जी तरीके से खरीदने के दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने ली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आईजी-एसपी की बैठक, कहा- जिला प्रशासन से समन्वय कर लॉकडाउन का सख्ती से कराएं पालन
सरकार ने कस ली कमर, विपक्ष भी तैयार…. अगले नहीं, इसी साल के अंत में हो सकते हैं नगरीय निकायों के चुनाव
बालों से हेयरस्प्रे हटाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके…
सपा-कांग्रेस को झटका, अखिलेश के मौसा और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भाजपा में शामिल
अब तक 8.14 लाख महिलाओं ने महतारी वंदन के लिए भरा आवेदन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Parking scam in Durg Corporation: Revenue incharge Rishabh Jain दुर्ग निगम में पार्किंग घोटाला: राजस्व प्रभारी ऋषभ जैन का खुलासा…. जून 2019 से मार्च 2020 तक चला पूरा खेल
Next Article 116 जिलों के श्रमिकों को लाभ पहुंचाएगा गरीब कल्याण रोजगार अभियान : सीतारमण सबको राहत पहुंचाने वाला होगा बजट 2021, विशेषज्ञ आकाश जिंदल ने बताई विभिन्न क्षेत्रों की उम्मीदें
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?