ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News_ जानलेवा सिरप: 66 बच्चों की मौत से हड़कंप, दवा कंपनी पर स्वास्थ्य विभाग का छापा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedHealthNationalWorld

Big News_ जानलेवा सिरप: 66 बच्चों की मौत से हड़कंप, दवा कंपनी पर स्वास्थ्य विभाग का छापा

By Om Prakash Verma
Published: October 6, 2022
Share
Big News_ जानलेवा सिरप: 66 बच्चों की मौत से हड़कंप, दवा कंपनी पर स्वास्थ्य विभाग का छापा
Big News_ जानलेवा सिरप: 66 बच्चों की मौत से हड़कंप, दवा कंपनी पर स्वास्थ्य विभाग का छापा
SHARE

सोनीपत (एजेंसी)। कफ सिरप लेने के बाद अफ्रीकी देश गांबिया में 66 बच्चों की मौत से हड़कंप मच गया है। इस मामले को सोनीपत की एक दवा निर्माता कंपनी से जोड़कर देखा जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा के अलावा दिल्ली, चंडीगढ़ के औषधि नियंत्रक विभाग की टीमें गुरुवार को कुंडली स्थित कंपनी में पहुंची और जांच शुरू की।

एक सप्ताह में तीसरी बार छापा मारा गया। दवा निर्माता कंपनी से संबंधित दवाओं के पांच सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। वहीं जांच रिपोर्ट आने तक कंपनी में उत्पादन, विक्रय व निर्यात को प्रतिबंधित कर दिया गया है। संबंधित कंपनी से कच्चे माल की खरीद, निर्माण में लगे केमिस्ट की योग्यता और दवा निर्यात की रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं कंपनी के रिकार्ड को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। कार्रवाई का निर्देशन ड्रग कंट्रोलर मनमोहन तनेजा कर रहे हैं, जबकि टीम का नेतृत्व डीएलओ राकेश दहिया कर रहे हैं।

बच्चों के गुर्दे हो रहे फेल
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गांबिया देश में सामने आया कि दवा पीने वाले बच्चों के गुर्दों में गहरे घाव बन रहे थे। घाव होने और रक्तस्राव होने से बच्चों के गुर्दे फेल हो रहे थे। बच्चों की मौत गुर्दों के काम नहीं करने से हो रही थी। जांच में यह भी बताया गया कि गुर्दों पर उक्त प्रभाव कफ सिरप को पीने से ही हो रहा था। प्रारंभिक जांच में भारत के चार कफ सिरप चार कफ सिरप प्रोमेथाजोन ओरल सोल्यूशन, कोपिक्समेलिन बेबी कफ सिरप, मैकोफ बेबी कफ सिरप और मैगरिप कोल्ड सिरप की पहचान की गई थी।

डब्ल्यूएचओ ने चार दवाओं को बताया था जानलेवा
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत की चार दवाओं को जानलेवा घोषित किया है। यह कफ सिरप प्रोमेथाजोन ओरल सोल्यूशन, कोपिक्समेलिन बेबी कफ सिरप, मैकोफ बेबी कफ सिरप और मैगरिप कोल्ड सिरप यह चारों दवाएं बच्चों की खांसी से संबंधित हैं। इन चारों का निर्यात किया जाता है। पिछले दिनों कई देशों में कफ सिरप पीने के बाद बच्चों की हालत बिगडऩे लगी थी। उनमें से कई बच्चों की मौत हो गई थी। अकेले अफ्रीकी देश गांबिया में ही 66 बच्चों की मौत की जानकारी मिल रही है। इसकी शिकायत डब्लूयूएचओ के माध्यम से भारत सरकार से की गई थी।

जिन चार कंपनियों का नाम आया उनमें से एक सोनीपत के कुंडली में स्थित है। मेडेन फार्मा नाम की कंपनी का कफ सिरप निर्यात किया जा रहा था। सूचना मिलते ही खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में अधिकारियों की टीम बनाकर कंपनी पर छापा मारा। कंपनी से एक अक्तूबर, तीन अक्तूबर और छह अक्तूबर को छापा मार कर संदिग्ध दवाओं के सैंपल लिए गए। अभी तक पांच सैंपल जांच को भेजे जा चुके हैं।

मामला केंद्र सरकार के अधीन: मनोहर लाल
इस मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह मामला केंद्र सरकार के अधीन है। केंद्र स्तर पर ही कार्रवाई होती है, राज्य सरकार इसमें दखल नहीं देती। केंद्र सरकार की तरफ से अगर कोई आदेश आएंगे तो नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। दिल्ली, सोनीपत और चंडीगढ़ की टीमों ने कुंडली की दवा फैक्टरी पर छापा मारा है। हरियाणा के ड्रग कंट्रोलर मनमोहन तनेजा की अगुवाई में टीमों ने सैंपल लिए हैं। अभी जांच चल रही है।

ट्रैक्टर का डिस्क बदल रहा था युवक, अचानक हो गया ब्लास्ट… मौके पर युवक की मौत
CG elections 2023 : दुर्ग से विजय बघेल, ललित चंद्राकर व डोमनलाल कोर्सेवाडा ने शुभ मुहूर्त में भरा नामांकन
CG News : बिना जोड़ के पत्थरों से बनी रहस्य व रोमांच से भरा घाघरा मंदिर, जिसे देख हैरान रह जाते हैं पर्यटक
Crime News : देवर ने किया भाभी और तीन माह की मासूम भतीजी का कत्ल, जांच में जुटी पुलिस
12 घंटे में तीन छात्रों ने किया सुसाइड, किसी ने खाया जहर तो कोई फंदे पर लटका, डॉक्टर, इंजीनियर बनने हॉस्टल में रहकर कर रहे थे पढ़ाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News : CG में दशहरा की रात ट्रैफिक पुलिस के भाई, भाभी और भतीजी बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Next Article चाइल्ड केयर सेंटर में सिरफिरे ने की फायरिंग, 23 बच्चों सहित 34 की मौत, कई घायल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?