ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News: सीसीएम कंचादुर में छात्रावास अधीक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप, एबीवीपी व छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन, Video
Share
Notification Show More
Latest News
राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत
October 19, 2026
साड़ी खरीदने के बहाने दुकान व गोदाम में चोरी, 10 महिलाओं के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार
October 19, 2026
जल संरक्षण से बदलेगी ग्राम दर्री की तस्वीर, 24 लाख 30 हजार लीटर वर्षा जल सहेजने की अनूठी पहल
October 19, 2026
भिलाई के 32 बंगला के पास आपस में भिड़ी दो बाइक, हादसे में एक की मौत और तीन घायल
October 19, 2026
अंबिकापुर में कैदी शिफ्ट करने गए दुर्ग के पुलिस कर्मी बस स्टैंड पर नशे में धुत मिले, एसएसपी ने किया सस्पेंड
October 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Big News: सीसीएम कंचादुर में छात्रावास अधीक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप, एबीवीपी व छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन, Video

By Om Prakash Verma Published March 27, 2023
Share
Big News: सीसीएम कंचादुर में छात्रावास अधीक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप, एबीवीपी व छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन, Video
Big News: सीसीएम कंचादुर में छात्रावास अधीक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप, एबीवीपी व छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन, Video
SHARE

भिलाई। विगत दिनों चंदूलाल चंद्राकर चिकित्सा महाविद्याल्य कचांदूर में छेड़छाड़ सहित बहुत सारी समस्याओं का मामला सामने आया है। जिसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) व चिकित्सा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अस्पताल परिसर में ही प्रदर्शन किया। वहीं कुछ छात्राओं के साथ चिकित्सा महाविद्यालय के कर्मचारी के द्वारा छेड़छाड़ की गई थी जिसकी जानकारी चिकित्सा महाविद्यालय प्रशासन को मौखिक रूप से छात्राओं के द्वारा दी गई थी। उसके बाद भी प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। जो कि छात्राओं के प्रति उनकी उदासीनता को दर्शाता है जो उचित नहीं है। एबीवीपी व छात्र-छात्राओं ने दोषी कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कन्या छात्रावास के छात्रावास अधीक्षक का छात्राओं के साथ रवैया उचित नहीं है छात्रावास अधीक्षक के द्वारा छात्राओं को मानसिक रूप से प्रताडि़त करते हुए तानाशाही रवैया अपनाया जाता है। महाविद्यालय छात्रावास के मेस में स्वच्छता शुद्धता एवं गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण बहुत से छात्र-छात्राओं पर सीधा उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। वहीं छात्र-छात्राओं ने जल्द से जल्द महाविद्यालय छात्रावास के मेस में सुधार कार्य किए जाने की मांग की है।

स्वास्थ्य पर पड़ रहा बुरा असर
महाविद्यालय छात्रावास में रहने वाले छात्र-छात्राओं ने कई बार मौखिक रूप से महाविद्यालय प्रशासन को दूषित भोजन एवं दूषित जल, गुणवत्ता हीन भोजन, प्रशासन के द्वारा निर्धारित किए गए भोजन के मीनू का पालन ना किये जाने की शिकायत की गई थी। उसके बावजूद भी महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा किसी भी तरह की भी कोई भी कारवाई नहीं की गई। न जाने क्यों महाविद्यालय प्रशासन इस लापरवाही को दबाने का प्रयास कर रही है।

सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़
छात्राओं के छात्रावास में किसी भी तरह के सुरक्षा कर्मचारी या सुरक्षाकर्मी की नियुक्ति नहीं की गई है, जोकि छात्राओं की सुरक्षा के प्रति घोर लापरवाही दर्शाता है और भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को आमंत्रित करता है। शीघ्र अति शीघ्र सुरक्षाकर्मी की नियुक्ति की जाए। उपरोक्त समस्त समस्याओं से यह जानकारी प्राप्त होती है, कि महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा जानबूझकर लापरवाही को नजरअंदाज किया जा रहा है, साथ ही साथ गलतियों को छुपाने का प्रयास भी किया गया। समस्त समस्याओं का निराकरण महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा जल्द से जल्द नहीं किया जाता है, तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होगी और इसकी संपूर्ण जवाबदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी।

You Might Also Like

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत

साड़ी खरीदने के बहाने दुकान व गोदाम में चोरी, 10 महिलाओं के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार

जल संरक्षण से बदलेगी ग्राम दर्री की तस्वीर, 24 लाख 30 हजार लीटर वर्षा जल सहेजने की अनूठी पहल

भिलाई के 32 बंगला के पास आपस में भिड़ी दो बाइक, हादसे में एक की मौत और तीन घायल

अंबिकापुर में कैदी शिफ्ट करने गए दुर्ग के पुलिस कर्मी बस स्टैंड पर नशे में धुत मिले, एसएसपी ने किया सस्पेंड

Om Prakash Verma March 27, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांग्रेस विधायक के बेटे की मौत, सड़क हादसे के बाद रायपुर के अस्पताल में चल रहा था इलाज… सीएम बघेल ने जताया दुख
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 162 # 27 march 2023

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?