ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News: रायपुर से पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार, चार की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiRaipur

Big News: रायपुर से पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार, चार की मौत

By Om Prakash Verma
Published: February 22, 2023
Share
Big News: रायपुर से पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार, चार की मौत
Big News: रायपुर से पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार, चार की मौत
SHARE

भिलाई। दुर्ग संभाग के बालोद जिले में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। देर रात गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम खप्परवाड़ा के पास ट्रक ने कार को टक्कर मार दी जिससे ड्राइवर सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में चालक सहित एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक टक्कर के बाद कार पूरी तरह ट्रक में घुस गई थी। मौके पर ही चारों ने दम तोड़ दिया। सभी की बॉडी कार में फंसी हुई थी। गैस कटर का इस्तेमाल कर चार से पांच घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया। आज पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पारिवारिक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वापसी के दौरान इनकी गाड़ी खराब होने पर एक निजी ट्रैवल से कार बुक किया और वापस लौट रहे थे और हादसे का शिकार हो गई। ट्रक आयरन ओर से भरा था जो रायपुर की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। चारों के शव कार में ही फंसे रहे। वाहन को सड़क से किनारे लाने के लिए पुलिस को रात भर मशक्कत करनी पड़ी। सभी के शव बुरी तरह कार में ही फंसे थे। गैस कटर से कार की बॉडी को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। मृतकों में सलूजा परिवार की पत्नी सिमरन कौर, बेटा राजवीर सलूजा, चालक सहित एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई, पुलिस की जांच जारी है।

गुण्डरदेही थाना प्रभारी अरुण साहू ने बताया कि सलूजा परिवार रायपुर से पारिवारिक कार्यक्रम के बाद वापस बालोद लौट रहा था तभी खप्परवाड़ा गांव के पास आयरन ओर से भरे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। सलूजा परिवार के अन्य सदस्यों से जब इस पूरे मामले में बात की गई तो पता चला कि वे अपनी ही कार से रायपुर गए हुए थे ।

किसानों के लिए खुशखबरी, अब इतने रुपए समर्थन मूल्य में मक्का खरीदेगी सरकार, इस तारीख तक किसान बेच पाएंगे अपनी उपज
औचक निरीक्षण पर निकले संभागायुक्त सरकारी ऑफिसों का हाल देखकर रह गए हैरान, एक साथ 22 कर्मचारी मिले अनुपस्थित
घर पर कर रहा था गांजे की खेती… पुलिस की रेड पड़ी और जड़ सहित उखाड़कर किया जब्त… जाने क्या है पूरा मामला
विकास कार्यों की जमीनी हकीकत देखने धमधा पहुंचे कलेक्टर, महिलाओं ने बताया साहब, हमने बाड़ी से कमाए 20 हजार रुपए
युक्तियुक्तकरण से कोरकोमा मिडिल स्कूल में पढ़ाई हुई नियमित, सुदूर अंचल के बच्चों तक पहुंची गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Raipur Big News : पत्नी की हत्या कर पति ने कर ली खुदकुशी, दो दिन पहले ही दोनों ने की थी लव मैरीज
Next Article मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही: दो मरीजों को चढ़ा दी एक्सपायरी ड्रीप की बोतल, बेटे की पड़ी नजर और बची जान मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही: दो मरीजों को चढ़ा दी एक्सपायरी ड्रीप की बोतल, बेटे की पड़ी नजर और बची जान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?