ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News: डीपीएस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, ई-मेल से आया मैसेज, बम स्क्वायड की टीम मौके पर, जांच जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

Big News: डीपीएस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, ई-मेल से आया मैसेज, बम स्क्वायड की टीम मौके पर, जांच जारी

By Om Prakash Verma
Published: April 26, 2023
Share
Big News: डीपीएस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, ई-मेल से आया मैसेज, बम स्क्वायड की टीम मौके पर, जांच जारी
Big News: डीपीएस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, ई-मेल से आया मैसेज, बम स्क्वायड की टीम मौके पर, जांच जारी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर है। दिल्ली में मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली है। दिल्ली फायर सर्विस का कहना है कि जांच चल रही है। मौके पर दिल्ली पुलिस समेत अन्य टीम मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार, डीपीएस मथुरा रोड में बम की कॉल मिलने से हड़कंप मच गया। ईमेल से बम रखे होने की जानकारी दी गई है। स्कूल प्रशासन की ओर से 8:10 पर पीसीआर कॉल के जरिए स्कूल में बम होने की जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस टीम को मौके पर पहुंची। दिल्ली के साउथ ईस्ट डीसीपी राजेश देव ने कहा कि सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की बम डिस्पोजल टीम और लोकल पुलिस को तैनात किया गया है। फिलहाल कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है। जांच जारी है।

ईमेल के जरिए मिली थी बम से उड़ाने की धमकी
इससे पहले, 12 अप्रैल को साउथ दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी थाना इलाके के सादिक नगर में स्थित एक स्कूल को बम से उड़ाने की मिली थी। धमकी के बाद अफरा-तफरी मच गई थी। स्कूल प्रशासन द्वारा परिजनों के व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज जारी कर यह बताया गया कि वह तुरंत स्कूल पहुंचकर अपने बच्चों को घर ले जाएं।

यह मैसेज मिलते ही स्कूल के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई। परिजन बच्चों को लेकर निकलने लगे। उन्हें कुछ नहीं पता था कि आखिर इमरजेंसी किस बात की हुई है। बाद में परिजनों ने देखा कि बम स्क्वाड और खोजी कुत्ते स्कूल के अंदर गए हैं, तब लोगों के समझ में आया की कुछ गड़बड़ जरूर है।

इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि स्कूल को 10:49 पर बम प्लांट होने की एक मेल मिली थी। उसी मेल के आधार पर स्कूल प्रशासन ने कॉल करके पुलिस को सूचना दी। स्कूल प्रशासन ने बताया कि उन्हें एक मेल के जरिए स्कूल के अंदर बम प्लांट की बात बताई गई है। इसके बाद स्कूल को खाली कराया गया। मौके पर बम स्क्वायड की टीम स्कूल की पूरी बिल्डिंग को चेक किया। हालांकि कोई भी बम नहीं मिला है। वहीं स्कूल पहुंचे परिजनों का आरोप है, कि बिना किसी सुरक्षा के बच्चों को स्कूल से छोड़ दिया गया। सिर्फ एक मैसेज देकर इतिश्री कर ली गई।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरिया जिले के ग्राम घुघरा एवं पुसला में 63.03 लाख रुपए की लागत के मल्टीयूटीलिटी सेंटर का किया लोकार्पण
अचानकमार टाइगर रिजर्व हथियार लहराने वाले तीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया में वायरल हुआ था वीडियो
शासन की अनुमति के बिना किसी भी निजी लैब या अस्पताल में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट नहीं
ये छोटे-छोटे उपाय दिला सकते है गर्दन दर्द से छुटकारा
वैक्सिनेशन सेंटर का हाल बेहाल, पहुंच मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे… विधायक वोरा ने दिए व्यवस्था सुधारने दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ब्रिटेन में बनेगा पहला जगन्नाथ मंदिर, इस अरबपति ने दान किए 250 करोड़, 70 करोड़ में खरीदेगी 15 एकड़ जमीन ब्रिटेन में बनेगा पहला जगन्नाथ मंदिर, इस अरबपति ने दान किए 250 करोड़, 70 करोड़ में खरीदेगी 15 एकड़ जमीन
Next Article Crime News: सवा लाख से अधिक का ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, सब्जी बेचने की आड़ में करता था सप्लाई Crime News: सवा लाख से अधिक का ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, सब्जी बेचने की आड़ में करता था सप्लाई
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?