ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News: छत्तीसगढ़ में मतांतरण को लेकर जमकर बवाल, दो समुदायों का तनाव पहुंचा कलेक्ट्रेट, गांव छोड़ सैकड़ों आदिवासी धरने पर बैठे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhRaipur

Big News: छत्तीसगढ़ में मतांतरण को लेकर जमकर बवाल, दो समुदायों का तनाव पहुंचा कलेक्ट्रेट, गांव छोड़ सैकड़ों आदिवासी धरने पर बैठे

By @dmin
Published: December 19, 2022
Share
Big News: छत्तीसगढ़ में मतांतरण को लेकर जमकर बवाल, दो समुदायों का तनाव पहुंचा कलेक्ट्रेट, गांव छोड़ सैकड़ों आदिवासी धरने पर बैठे
Big News: छत्तीसगढ़ में मतांतरण को लेकर जमकर बवाल, दो समुदायों का तनाव पहुंचा कलेक्ट्रेट, गांव छोड़ सैकड़ों आदिवासी धरने पर बैठे
SHARE

नारायणपुर. नक्सल प्रभावित आदिवासी जिले नारायणपुर जिले में मंतातरण को लेकर पिछले दो दिनों से जमकर बवाल मचा हुआ है। यहां सैकड़ों ग्रामीण अपना गांव छोड़कर कलेक्टर ऑफिस के सामने सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं। प्रलोभन देकर गांवों में जारी मंतातरण पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए आदिवासियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। आदिवासी समाज का आरोप है कि मतांतरण के लिए सोची समझी साजिश के तहत एक समुदाय विशेष द्वारा भोले-भाले गरीब लोगों को प्रलोभन के जाल में फंसाकर अभियान चलाया जा रहा है। मतांतरण आदिवासी संस्कृति को प्रभावित कर रही है।

गांवों से शुरू हुआ विवाद
नारायणपुर जिले के बेनूर क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में सर्व आदिवासी समाज और मतांतरित ग्रामीणों के बीच विवाद लंबे समय से चल रहा है। सर्व आदिवासी समाज के लोगों का आरोप है कि प्रलोभन देकर मतांतरण कराने का काम चल रहा है। आदिवासी समाज में परगना की व्यवस्था है। बेनूर परगना के अंतर्गत बेनूर, भाटपाल, चिंगनार, गोहड़ा, बोरपाल आदि आधा दर्जन गांवों में पिछले कुछ दिनों से मतांतरण को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

धरने पर डटे
रविवार को मतांतरण को लेकर विवाद दोनों समुदायों के बीच नोंक झोंक भी हुई। दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर मारपीट का भी आरोप लगाया गया। रात करीब नौ बजे इन गांवों के मतांतरण करने वाले परिवारों के तीन सौ से अधिक लोग नारायणपुर पहुंचे और कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ गए। जिला और पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद भी विवाद का कोई समाधान नहीं निकला है। सोमवार को भी ये लोग धरने पर डटे हुए हैं।

रेलवे ने बनाया रिकार्ड : एक दिन में ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की जनसंख्या से भी ज्यादा लोगों ने की ट्रेन जर्नी
मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल…. शहरी गरीबों को मिलेगा सर्वसुविधायुक्त पक्का आवास…. 36 हजार 177 आवासों के लिए 1188.28 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत
Big Action : होटल कारोबारी से लेनदेन का आरोप, दंतेवाड़ा में पदस्थ DSP कल्पना वर्मा निलंबित
DGP-IG कॉन्फ्रेंस : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले- अगले सम्मेलन से पहले नक्सलवाद से मुक्त होगा देश
आधुनिक भारत के शिल्पी थे राजीव गांधी : निर्मल कोसरे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तीन महीने के मासूम को लेकर विधानसभा पहुंचीं विधायक, बोलीं- मतदाताओं के सवालों के जवाब लेने आई हूं तीन महीने के मासूम को लेकर विधानसभा पहुंचीं विधायक, बोलीं- मतदाताओं के सवालों के जवाब लेने आई हूं
Next Article CG Board एग्जाम के प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल जारी, इस बार बाहरी पर्यवेक्षक लेंगे वायवा, इस तारीख से शुरू होगी परीक्षा CG Board एग्जाम के प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल जारी, इस बार बाहरी पर्यवेक्षक लेंगे वायवा, इस तारीख से शुरू होगी परीक्षा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?