ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News: छत्तीसगढ़ के तीन शहीद जवानों को सर्वोच्च बलिदान के लिए मिला कीर्ति चक्र, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

Big News: छत्तीसगढ़ के तीन शहीद जवानों को सर्वोच्च बलिदान के लिए मिला कीर्ति चक्र, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

By Om Prakash Verma
Published: May 10, 2023
Share
Big News: छत्तीसगढ़ के तीन शहीद जवानों को सर्वोच्च बलिदान के लिए मिला कीर्ति चक्र, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
Big News: छत्तीसगढ़ के तीन शहीद जवानों को सर्वोच्च बलिदान के लिए मिला कीर्ति चक्र, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
SHARE

राष्ट्रपति के हाथों शहीद जवानों के परिजनों ने ग्रहण किया कीर्ति चक्र
जवानों को कीर्ति चक्र मिलना परिवारजनों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण: मुख्यमंत्री बघेल
रायपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ के तीन शहीद जवानों को नक्सल ऑपरेशन में सर्वोच्च साहस और बलिदान के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली हमले में वीरगति को प्राप्त तीनों शहीद जवानों को नमन किया और उनके परिजनों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जवानों के सर्वोच्च साहस और बलिदान के लिए कीर्ति चक्र मिलना परिवारजनों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है।

जो शहीद हुए हैं उनकी..जरा याद करो क़ुर्बानी..

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के दौरान अनुकरणीय साहस का परिचय देते हुये, देश के लिये अपना सर्वोच्च बलिदान अर्पित करने वाले उनि. दीपक भारद्वाज जी, प्रधान आरक्षक सोढ़ी नारायण जी एवं एसटीएफ प्रधान आरक्षक श्रवण कश्यप जी की वीरता को सम्मान देते… pic.twitter.com/euUu2r8qr2

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 9, 2023

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन में शहीद उपनिरीक्षक दीपक भारद्वाज, शहीद प्रधान आरक्षक सोढ़ी नारायण तथा शहीद एसटीएफ प्रधान आरक्षक श्रवण कश्यप के परिजनों को कीर्ति चक्र प्रदान किया। समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने शहीद दीपक भारद्वाज की पत्नी श्रीमती प्रंतिका भारद्वाज, शहीद आरक्षक सोढ़ी नारायण की पत्नी श्रीमती सुशीला सोढ़ी और एसटीएफ प्रधान आरक्षक शहीद श्रवण कश्यप की पत्नी श्रीमती दुतिका कश्यप को कीर्ति चक्र प्रदान किया। इन तीनों जवानों को राष्ट्रपति द्वारा बस्तर अंचल के बीजापुर जिले में हुए नक्सल ऑपरेशन में सर्वोच्च साहस और बलिदान के लिए कीर्ति चक्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

गौरतलब है कि उपनिरीक्षक शहीद दीपक भारद्वाज छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के मालखरौदा के पिहरीद, आरक्षक शहीद सोढ़ी नारायण बीजापुर जिले पुनुर और एसटीएफ प्रधान आरक्षक शहीद श्रवण कश्यप बस्तर जिले के बनिया गांव के रहने वाले थे।

बड़ी खबर: इस साल नहीं होंगी PET, PPT व अन्य तकनीकी प्रवेश परीक्षाएं, व्यापमं ने जारी किए यह निर्देश…
पैरोल मिलने के बाद फरार था आरोपी, पुलिस पकड़ने गई तो तान दिया कट्टा पर चला नहीं पाया गोली… टांग कर ले गई पुलिस
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई भिलाई नगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा
देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा नोएडा: 2023 से उड़ान शुरू होने का लक्ष्य, आज होगा करार
चंद्रयान-3 लॉन्च : चांद छूने रवाना हुआ हमारा चंद्रयान, 50 दिन बाद छुएगा चंद्रमा की सतह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG accident : ट्रक से भिड़ गई तेज रफ्तार कार, पति-पत्नी व दो मासूम बच्चों की मौत
Next Article खुज्जी विधायक छन्नी साहू का हाईवोल्टेज ड्रामा, ओवरलोड गाड़ी छुड़ाने RTO ऑफिस में रख दिया अपना मंगलसूत्र… जानिए क्या है पूरा मामला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?