ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News: खत्म होगा इंतजार: सुप्रीम कोर्ट से लाइव प्रसारण, सीजेआई यूयू ललित आज छह अहम मामलों में सुनाएंगे फैसला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

Big News: खत्म होगा इंतजार: सुप्रीम कोर्ट से लाइव प्रसारण, सीजेआई यूयू ललित आज छह अहम मामलों में सुनाएंगे फैसला

By Om Prakash Verma
Published: November 7, 2022
Share
Big News: खत्म होगा इंतजार: सुप्रीम कोर्ट से लाइव प्रसारण, सीजेआई यूयू ललित आज छह अहम मामलों में सुनाएंगे फैसला
Big News: खत्म होगा इंतजार: सुप्रीम कोर्ट से लाइव प्रसारण, सीजेआई यूयू ललित आज छह अहम मामलों में सुनाएंगे फैसला
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत के प्रधान न्यायाधीश जस्टिस यूयू ललित कल (आठ नवंबर) सेवानिवृत्त हो रहे हैं। हालांकि, आठ नंवबर को गुरु नानक जयंती होने के कारण अदालत में अवकाश रहेगा। ऐसे में जस्टिस ललित का सुप्रीम कोर्ट में आज आखिरी कार्य दिवस है। उनके आखिरी कार्य दिवस पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से सीजेआई की अध्यक्षता वाली औपचारिक सेरेमोनियल पीठ की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, दोपहर दो बजे के बाद सेरेमोनियल बेंच की कार्यवाही शुरू होगी। इसमें जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी शामिल होंगे। बता दें, सेरेमोनियल बेंच में भारत के मुख्य न्यायाधीश अपने उत्तराधिकारी के साथ पीठ साझा करते हैं। इस दौरान बार के अन्य सदस्य व अन्य अधिकारी उन्हें विदाई देते हैं।

छह अहम मामलों में सुनाएंगे फैसला
अपने अंतिम कार्य दिवस में जस्टिस यूयू ललित छह अहम मामलों पर फैसला सुनाएंगे। इसमें सबसे बड़ा मामला सामान्य वर्ग के आर्थिक गरीब (ईडब्ल्यूएस) को 10 फीसदी आरक्षण का है। इस आरक्षण की संवैधानिक वैधता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। वहीं दूसरा मामला आम्रपाली आवासीय योजना से जुड़ा है। इसमें आवंटियों को फ्लैट दिलवाने या उसके बदले पैसे दिलवाने पर सुप्रीम कोर्ट बड़ा फैसला सुनाने वाला है। वहीं अन्य चार मामले सामान्य हैं।

27 अगस्त को ली थी सीजेआई के रूप में शपथ
जस्टिस यूयू ललित ने देश के 49वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में 27 अगस्त को शपथ ली थी। उनका कार्यकाल 74 दिन का रहा। जस्टिस यूयू ललित का परिवार पीढिय़ों से न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ा रहा है। जस्टिस ललित के दादा रंगनाथ ललित आजादी से पहले सोलापुर में एक वकील थे। जस्टिस यूयू ललित के 90 वर्षीय पिता उमेश रंगनाथ ललित भी एक पेशेवर वकील रह चुके हैं। बाद में उन्होंने उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। इसके अलावा जस्टिस ललित के दो बेटे हर्षद और श्रेयश, जिन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। हालांकि, बाद में श्रेयश ललित ने भी कानून की ओर रुख किया। उनकी पत्नी रवीना भी वकील हैं।

दुर्ग में पकड़ाया नशे का सौदागर, 72 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार
चेक बाउंस मामले में एक्टर राजपाल को मिली जमानत, कोर्ट ने रखी यह शर्तें
कोरोना वैक्सीन पर बड़ी खुशखबरी…. कोविशील्ड के अंतिम चरण के ट्रायल की बड़ी चुनौती दूर… जाने कब तक मिल सकता है वैक्सीन
21 दिन बाद भारत लौटे बीएसएफ जवान पूर्णम शॉ, रिहाई के लिए आनाकानी करता रहा पाकिस्तान
नागपुर-झारसुगुड़ा नेचुरल गैस पाइपलाइन के काम में आएगी तेजी… उद्योग मंत्री देवांगन ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी से की चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नशे में टुन होकर शराबी मां सड़क किनारे सो गई, पास बैठी 4 साल की बच्ची को उठाकर ले गए दो लोग, जब नींद टूटी तब… नशे में टुन होकर शराबी मां सड़क किनारे सो गई, पास बैठी 4 साल की बच्ची को उठाकर ले गए दो लोग, जब नींद टूटी तब…
Next Article मैरिटल रेप से जुड़ी याचिकाओं पर 21 मार्च को सुनवाई, केन्द्र सरकार को 15 फरवरी तक देना होगा जवाब Breaking News : सुप्रीम कोर्ट में EWS Reservation पर मोदी सरकार की बड़ी जीत, कोर्ट ने कहा सही है सरकार का फैसला

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?