ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News: अतीक-अशरफ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, तीनों हमलावरों को मिले थे 10-10 लाख की सुपारी!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

Big News: अतीक-अशरफ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, तीनों हमलावरों को मिले थे 10-10 लाख की सुपारी!

By Om Prakash Verma
Published: April 16, 2023
Share
Big News: अतीक-अशरफ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, तीनों हमलावरों को मिले थे 10-10 लाख की सुपारी!
Big News: अतीक-अशरफ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, तीनों हमलावरों को मिले थे 10-10 लाख की सुपारी!
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद हत्याकांड में नया अपडेट आया है। सूत्रों ने बताया कि हमलावरों को दोनों की हत्या के लिए सुपारी दी गई थी। अतीक और अशरफ की हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को एडवांस में 10-10 लाख रुपए भी मिले थे। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि किसकी तरफ से इनको ये रकम या सुपारी दी गई थी, लेकिन इस खबर से उस बात को भी बल मिलता है कि यूपी में योगी सरकार पर जो लोग अतीक अहमद की हत्या करवाने के आरोप लगा रहे हैं उसकी जगह शायद आपसी रंजिश या अतीक की दुश्मन गैंग का भी इसके पीछे बड़ा हाथ हो सकता है। इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। सूत्र ने बताया कि तीनों में से एक आरोपी मोहित उर्फ सनी जेल में ही हैंडलर के संपर्क में आया था, जहां उसे मर्डर की सुपारी दी गई थी। यह बात भी पता चली है कि हैंडलर ने ही तीनों को पिस्टल और कारतूस भी मुहैया कराए थे।

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या में लवलेश तिवारी (बांदा), मोहित उर्फ सनी (हमीरपुर) और अरुण मौर्य (कासगंज) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 302 (हत्या) और 307 (हत्या के प्रयास) के अलावा आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को रात में ही पकड़ कर घटना में प्रयुक्त असलहों को बरामद कर लिया था।

सूत्रों के मुताबिक, तीनों ही हमलावर एक-दूसरे को पहले से जानते थे। सनी और लवलेश की मुलाकात बांदा जेल में हुई थी, बाद में दोनों में दोस्ती हो गई, जबकि सनी और अरुण पहले से दोस्त थे और सनी ने ही लवलेश की अरुण से दोस्ती कराई थी। अतीक (60) और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात हमलावरों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब पुलिस दोनों को चिकित्सकीय जांच के लिए प्रयागराज मेडिकल कॉलेज ले जा रही थी।

CG Crime : जादू टोना के शक में अधमरा होते तक पिटाई, दो महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार
बिना महिला सिपाही के दुल्हन के कमरे में पहुंची पुलिस, राबड़ी बोलीं- लोग शादी करें या तानाशाह की सनक मिटाएं, देखे वीडियो
कोरोना को लेकर महाराष्ट्र बना चिंता का सबब… 24 घंटे में मिले 4787 नए मरीज, देशभर में सामने आए 12881 नए केस
सुपेला अस्पताल के पार्किंग का बढ़ा दायरा, दीवारों पर उकेरा गया कोविड के प्रति जागरूकता संदेश…. लोगों को मिल रही है राहत
छत्तीसगढ़ के पामेड़ में खुली ग्रामीण बैंक की शाखा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 25 अप्रैल से भिलाई में होगी शिव महापुराण कथा, महापौर व आयुक्त ने किया कथा स्थल का निरीक्षण
Next Article Durg Breaking : चंदखुरी के राइसमिल में लगी भीषण आग, मशीनों के साथ धान व चावल भी खाक… आग बुझाने करनी पड़ी 5 घंटे मशक्कत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?