ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : टाउनशिप में ढह गई दो पानी की टंकिया, बहा लाखों लीटर पानी… विधायक देवेन्द्र बोले- सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी भूला प्रबंधन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Big news : टाउनशिप में ढह गई दो पानी की टंकिया, बहा लाखों लीटर पानी… विधायक देवेन्द्र बोले- सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी भूला प्रबंधन

By Mohan Rao
Published: September 5, 2023
Share
ढहने बाद बिखरा पड़ा टंकी का मलबा
SHARE

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के टाउनशिप में मंगलवार की सुबह सेक्टर-4 मार्केट के पास स्थित दो पानी की टंकियां भरभरा कर गिर गई। दोनों टंकियों की क्षमता 18-18 लाख लीटर पानी की थी। टंकियों के ढहने से लाखों लीटर पानी सड़क पर बह गया। गनीमत यह रही कि टंकियों के ढहने से किसी कोई हताहत नहीं हुआ। इस दोनों टंकियों से सेक्टर 4 और सेक्टर 3 में लगभग 3000 लोगों को वाटर सप्लाई की जाती थी। ढहने के बाद पलभर में टंकी मलबे में तब्दील हो गया। घटना की सूचना के बाद विधायक देवेन्द्र यादव मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बीएसपी प्रबंधन सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी भूल गया है।

हादसे के बाद बीएसपी प्रबंधन पर आरोप लगने शुरू हो गए। यूनियन नेताओं ने बीएसपी प्रबंधन को इसका जिम्मेदार ठहराया। इंटक महासचिव वंश बहादुर सिंह ने बताया कि उक्त दोनों टंकियों की स्थिति की जानकारी प्रबंधन को दी गई लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। मेंटेनेंस पर ध्यान दिया जाता तो यह हादसा नहीं होता। अब हजारों लोगों के घरों में पानी सप्लाई का संकट खड़ा हो गया है। यूनियन ने यह भी चिंता जताई है कि आज टंकी गिरी है वैसे ही टाउनशिप के सैकड़ों बिल्डिंग भी जर्जर हालम में है जो कभी भी गिर सकते हैं।

विधायक देवेन्द्र ने कहा- सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी भूल गए अफसर
हादसे की जानकारी मिलने के बाद विधायक देवेन्द्र यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि टाउनशिप में जर्जर पानी की टंकियों की जानकारी प्रबंधन को दी गई लेकिन प्रबंधन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। बीएसपी के जिम्मेदार अधिकारी अपनी सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी भूल गए हैं। इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी एक भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिस समय हादसा हुआ तब वहां कोई नहीं था इस वजह से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यदि किसी की जान चली जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता। वहीं पानी को लेकर विधायक ने कहा कहा कि निगम व जिला प्रशासन के सहयोग से पानी सप्लाई कराई जाएगी।

55 साल पुरानी टंकियां
टंकियों के ढहने के बाद लोगों में भारी आक्रोश दिखा है। लोगों का कहना है कि लगभग 55 साल पुरानी इन टंकियों की मरम्मत नहीं की गई जिसके कारण हादसा हुआ। लोगों का कहना है कि बीएसपी टाउनशिप के सेक्टर 4 से लेकर सेक्टर-2, सेक्टर-6 आदि क्षेत्रों में कई जर्जर बिल्डिंग भी हैं जिनकी बिजली पानी का कनेक्शन काट दिया गया। इन बिल्डिंग में लोगों ने बेजा कब्जा कर रखा है। दो से तीन मंजिला यह इमारते कभी भी गिर सकती हैं। लोगों का कहना है कि मंगलवार को हुए हादसे के बाद बीएसपी प्रबंधन संज्ञान में ले और ऐसे भवनों को डिस्मेंटल कर हादसा होने से बचाए।

Achievement: भिलाई की गीत सोन बनी मिसेज़ इंडिया क्लासिक 2024, महिलाओं के उत्थान के लिए करना चाहती है काम
राहत की खबर: ट्रेन छूटने से पांच मिनट पहले भी मिलेगा टिकट
डसेलडोर्फ (जर्मनी) में दिखेंगे वेदांता एल्युमीनियम के सस्टेनेबल समाधान
चक्का जाम : लाल किला-जामा मस्जिद सहित 10 मेट्रो स्टेशन बंद, अपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैयार
एचओजी तकनीक से एसईसीआर ने 7 माह में बचाया 25 लाख लीटर से ज्यादा डीजल, जानिए क्या है यह तकनीक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : सुकमा में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो इनामी नक्सली ढेर
Next Article रिस्क लेने से बचती रही चुनाव समिति, अंत में सिंगल व मंत्रियों के नामों को दिखा दी हरी झंडी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?