ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : महाकुंभ में मौनी अमवस्या पर भगदड़, 14 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत…. सीएम योगी ने की खास अपील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalPrayagraj Mahakhumbh 2024

Big news : महाकुंभ में मौनी अमवस्या पर भगदड़, 14 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत…. सीएम योगी ने की खास अपील

By Mohan Rao
Published: January 29, 2025
Share
प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़
SHARE

प्रयागराज। महाकुंभ के दौरान बुधवार को मौनी अमवस्या के पुण्य स्नान में विघ्न पड़ गया। संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे भगदड़ मच गई जिसमें 14 से अधिक श्रद्धालुओं के मारे जाने की खबर है। वहीं 50 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ने की बात कही जा रही है। घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्य नाथ गहरा दुख जताया है। इस मौके पर सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से खास अपील भी की है। उन्होंने कहा कि मेला स्थल पर नियमों का पालन करें और जो जहां है वहीं स्नान करे। संगम नोज पर जाने का प्रयास न करें।

मिली जानकारी के अनुसार संगम नोज पर अफवाह के कारण भगदड़ मच गई। मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए पवित्र संगम पर आज पांच करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान है। इसके कारण महाकुंभ में भारी भीड़ भी लगी रही। इस दौरान यहां अफवाह के चलते भगदड़ मची। घटना के बाद लोग एक दूसरे को कुचलते हुए निकले जिसके कारण 14 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत हो गई। घटना के बाद कई एंबुलेंस मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने आज मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द कर दिया और बैठक 10 बजे के बाद अमृत स्नान करने का निर्णय लिया गया।

पीएम मोदी ने ली हादसे की जानकारी
संगम तट के पास मची भगदड़ और घटना से जुड़ी जानकारी के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री योगी से बात की है। प्रधानमंत्री ने घटनाक्रम की समीक्षा की तथा तत्काल सहायता उपाय करने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने योगी से 4 बार फोन पर बात की और घटना की जानकारी ली। अब अफसर हेलिकॉप्टर से महाकुंभ की निगरानी कर रहे हैं। वहीं हादसे के बाद एनएसजी कमांडों ने मोर्चा संभाल लिया है। संगम नोज इलाके में आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गई। भीड़ और न बढ़े, इसलिए प्रयागराज शहर में भी श्रद्धालुओं के आने पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए शहर की सीमा से सटे जिलों में प्रशासन को मुस्तैद कर दिया गया है।

सीएम योगी ने कहा- पहले जनता करेगी स्नान
सीएम योगी ने कहा कि पहले जनता स्नान करेगी उसके बाद अखाड़े स्नान करेंगे। इस पर सहमति बनी है। सीएम योगी ने कहा कि प्रशासन के नियमों का पालन करें। सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि संगम नोज पर जाने से बचें। संगम में स्नान का दबाव ज्यादा है। संगम नोज पर स्नान जरूरी नहीं। लोक जिस घाट पर हैं वहीं पुण्य स्नान करें और प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें। यही नहीं सीएम योगी ने किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान देने से बचने कहा।

दर्दनाक हादसा: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 11 मजदूर जिंदा जले, एक ही गांव के थे सभी
मुश्किल में फंसे मुख्यमंत्री: राहुल गांधी पर टिप्पणी करने के मामले में मुकदमा दर्ज, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग
Breaking News : ट्रांसफर के बाद डॉ अभिषेक पल्लव का भावुक संदेश, मीडिया को लेकर कही यह खास बात
एनसीपी नेता अजित पवार को एसीबी ने दी सिंचाई घोटाले में क्लीन चिट
महादेव सट्टा एप: इंटरपोल के नोटिस के बाद रवि उप्पल पुलिस की गिरफ्त में, छत्तीसगढ़ की 508 करोड़ भी सूर्खियों में, भारत प्रत्यर्पण की कोशिश में ईडी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai : टीवीएस शो-रूम में गंडासा लेकर गुण्डागर्दी, दो नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार
Next Article निर्वाचन शाखा में तैनात आरक्षक ने खुद को गोली मार की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?