ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : रेलवे ने बदला नियम – वेटिंग टिकट पर नहीं कर सकेंगे सफर, एटीएम ट्रांजेक्शन दाम भी बढ़े
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Big news : रेलवे ने बदला नियम – वेटिंग टिकट पर नहीं कर सकेंगे सफर, एटीएम ट्रांजेक्शन दाम भी बढ़े

By Mohan Rao
Published: May 1, 2025
Share
रेलवे के नियम बदले
SHARE

भिलाई। भारत में हर माह की पहली तारीख को कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं। इस माह भी कुछ बदलाव आए हैं। इस दौरान रेलवे से जुड़े नियम से लेकर एटीएम ट्रांजेक्शन का नियम तक बदला गया है। नए नियम के तहत अब काउंटर से लिए जाने वेटिंग टिकट पर यात्रा नहीं कर पाएंगे। ऐसा करते पाए जाने पर 250 से 440 रुपए तक का जुर्माना लगेगा। वहीं एटीएम ट्रांजेक्शन को लेकर भी नियम में बदलाव आया है। इसके अलावा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 17 रुपए की कमी की गई है।

एक मई से जो सबसे अहीम बदलाव हुआ है वह रेलवे के वेटिंग टिकट को लेकर। आईआरसीटीसी की वेबसाइट से लिए जाने वाला वेटिंग टिकट यदि कन्फर्म नहीं होता तो वह स्वत: ही कैंसिल हो जाता है। वहीं रेलवे काउंटर से लिए जाने वाले टिकट को कैंसिल कराना पड़ता है। अक्सर यात्री काउंटर की वेटिंग टिकट के साथ यात्रा करते हैं जो कि दूसरे यात्रियों के लिए समस्या पैदा करता है। इसके कारण नियम में बदलाव किया गया है। जिन यात्रियों के टिकट वेटिंग लिस्ट में हैं, वे अब केवल जनरल कोच में ही यात्रा कर सकेंगे।

अगर कोई यात्री वेटिंग टिकट पर AC या स्लीपर कोच में यात्रा करता हुआ पाया जाता है, तो उस पर जुर्माना लगेगा। एसी में वेटिंग टिकट के साथ यात्रा करने पर 440 रुपए व स्लीपर में यात्रा करने पर 250 रुपए जुर्माना देना होगा। इसके अलावा, आपको ट्रेन के शुरुआती स्टेशन से लेकर उस स्टेशन तक का किराया देना होगा, जहां आप पकड़े गए हैं। इसी प्रकार 1 मई से आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप से बुक की जाने वाली हर ट्रेन टिकट के लिए OTP-आधारित मोबाइल सत्यापन की आवश्यकता होगी। इस उपाय का उद्देश्य सुरक्षा बढ़ाना और बुकिंग प्रणाली के दुरुपयोग को रोकना है।

एटीएम से पैसा निकालना महंगा हुआ
भारतीय रिजर्व बैंक ने एक मई से एटीएम विड्रॉल चार्ज को रिवाइज किया है। फ्री मंथली लिमिट समाप्त होने के बाद, ग्राहकों को अब एटीएम पर प्रति लेनदेन 23 का भुगतान करना होगा। पहले प्रति लेनदेन पर 21 रुपए का चार्ज लगता था। यह शुल्क 2022 में लागू किया गया था। हर महीने अपने बैंक के एटीएम पर 5 फ्री ट्रांजैक्शन्स मिलते हैं। वहीं मेट्रो शहरों में दूसरे बैंक के एटीएम पर 3 फ्री ट्रांजैक्शन्स की सुविधा है। नॉन-मेट्रो शहरों में दूसरे बैंक के एटीएम पर 5 फ्री ट्रांजैक्शन्स की सुविधा है।

कॉमर्शियल सिलेंडर ₹17 तक सस्ता
एक मई से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर ₹17 तक सस्ता हो गया है। दुर्ग भिलाई में कमर्शियल सिलेंडर के नए दर लागू हो गए हैं। यहां 16.50 रुपए की कमी हुई है। एक दिन पहले 1950 रुपए था जो अब  घटकर 1933.50 रुपए मिलेगा। राजधानी रायपुर में भी लगभग यही दर है। देश की राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत ₹14.50 घटकर ₹1747 हो गईं। पहले ये ₹1762 में मिल रहा था। कोलकाता में यह ₹17 घटकर ₹1851.50 में मिल रहा है, पहले इसके दाम ₹1868.50 थे। मुंबई में सिलेंडर ₹1713.50 से ₹14.50 घटकर ₹1699.00 रुपए हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर ₹1906.50 का मिल रहा है। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹853 और मुंबई में ₹852.50 का मिल रहा है।

राहुल साहू की शिक्षा और स्पीच थिरैपी का खर्च वहन करेगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: जम्मू-कश्मीर में 135 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त, एक तस्कर ढेर
हमीरपुर में एसटीफ की बदमाशों के साथ मुठभेड़, विकास दुबे का करीबी अमर दुबे ढेर
बाजार में बढ़त, 55555 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल
प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में नारायणपुर के बुटलूराम माथरा को सराहा… जानिए कौन है यह शख्स
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केन्द्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला : जाति जनगणना कराएगी मोदी सरकार, मूल जनगणना के साथ ही कराई जाएगी
Next Article छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों की दस्तक, नवा रायपुर में स्थापित होगा अत्याधुनिक NIELIT केंद्र

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?