ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : टिकट नहीं मिलने का छलका दर्द – भिलाई शहर जिला कांग्रेस की पहली अध्यक्ष तुलसी साहू ने दिया इस्तीफा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Big news : टिकट नहीं मिलने का छलका दर्द – भिलाई शहर जिला कांग्रेस की पहली अध्यक्ष तुलसी साहू ने दिया इस्तीफा

By Mohan Rao
Published: November 3, 2023
Share
तुलसी साहू
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ महिला नेत्री व भिलाई शहर जिला कांग्रेस की प्रथम अध्यक्ष तुलसी साहू ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को तुलसी साहू ने भिलाई शहर जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इस्तीफा देने के पीछे तुलसी साहू को विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलना बताया जा रहा है। तुलसी साहू ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से लेकर वर्तमान के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

बता दें तुलसी साहू कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित नेता रही हैं। कार्यकर्ता से लेकर भिलाई शहर जिला अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पार्टी के प्रति पूरे समर्पण के साथ काम किया है। इस वर्ष हो रहे विधानसभा चुनाव में उनकी टिकट की दावेदारी भी पुख्ता थी लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिल पाया।

यह है तुलसी साहू के इस्तीफे की पूरी बात

मैं विगत 32 वर्षो से कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ता के रूप निरंतर कार्य कर रही हूँ, तथा पार्टी के द्वारा दिये गये दायित्वों का निर्वहन करते हुये महिला कांग्रेस, जिला कांग्रेस एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कमेटी में विभिन्न पदों जिसमे प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव व बेमेतरा प्रभारी होते हुए लगातार क्षेत्रों का दौरा किया। उसके पश्चात् जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण की अध्यक्ष पद के दायित्व का निर्वहन करते हुए वर्ष 2018 में हमारे मुखिया भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में दुर्ग जिला के 6 विधानसभा सीटों पर विजय प्राप्त हुई व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी। उसके पश्चात मुझे नवगठित मिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के दायित्व दिया गया। जिसका सक्रियता से निर्वहन करते हुए. कोरोना महामारी में मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए फंड की व्यवस्था, सुखा राशन व भोजन वितरण, अस्पतालों में मरीजो कि सेवा, सरकार के निर्देशानुसार शिविर लगवाकर वैक्सीनेशन एवं अप्रवासी मजदूरों की भोजन व्यवस्था कार्यकताओं के सहयोग से निरंतर मानव सेवा का कार्य किया।

माननीय महोदय मैं आपको कुछ तथ्यों से अवगत कराना चाहती हूं, कि नगर पालिक निगम भिलाई का गठन के पश्चात वर्ष 2000 में चुनाव होने पर महापौर पद ओ.बी.सी. महिला हेतु मेरा नाम को कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रमुखता से रखा गया, किन्तु जब प्रत्याशी की घोषणा हुई मेरा नाम हटा दिया गया। इसी तरह वर्ष 2005 एवं 2010 में मेरा नाम फिर से प्रमुखता से जिला एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा दिया गया लेकिन उस समय मेरे नाम के स्थान पर एक गृहणी महिला निर्मला यादव को महापौर प्रत्याशी बनाया गया जो वर्तमान भाजपा की कार्यकर्ता हैं।

इसी प्रकार वर्ष 2018 के वैशालीनगर विधानसभा में मुझे विधायक प्रत्याशी का नामांकन फार्म भराया गया, और शाम 3 बजे के बाद माननीय बीडी कुरैशी जी का नाम की घोषणा हो गई। नाम काटे जाने के बाद भी मैने पूरे दिल से चुनाव का संचालन किया और दुर्ग जिला में 6 सीटों पर भारी मतो से विजय हुए। इसी प्रकार वर्ष 2022 में मेरा नाम राज्य सभा सांसद के लिए भेजा गया मुझे यह जानकारी मिडिया के माध्यम से पता चली, उस समय चार धाम की यात्रा मे थी मुझे सह प्रभारी माननीय चंदन यादव के द्वारा फोन पर बायोडाटा मांगा गया। उसके पश्चात तत्कालीक प्रदेश अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम के द्वारा मुझे चारधाम यात्रा से वापस बुलाया गया।

मैं इन सभी तत्थों से इसलिए अवगत कराना चाहती हूँ कि वर्ष 2000 से 2022 तक मुझे हमेशा आश्वासन मिलता रहा और मैं संगठन के द्वारा दिए गये दायित्वों का निर्वहन करती रही। वर्ष 1999 से मेरे पति कैंसर पीड़ित रहे जिनकी 2008 में मृत्यु हुई, इस कठिन समय के दौरान भी मैने कांग्रेस पार्टी के द्वारा दिये गये दायित्वों का निर्वहन किया। पति कि मृत्यु के पश्चात जिला एवं सत्र न्यायालय दुर्ग में अधिवक्ता के रूप में कार्य करते हुए एक पुत्री के साथ जीवन निर्वाह करते हुए पार्टी का सच्चे सिपाही की तरह आज तक निरंतर कार्य कर रही हूँ। परन्तु पार्टी के प्रति समर्पण एवं निष्ठा का कोई मोल मौजूदा दौर में नहीं हो रहा है और पार्टी निष्ठा के बजाए व्यक्ति निष्ठा को अधिक महत्त्व दे रही है। मुझे आत्म सम्मान से जीवन जीने और जनसेवा करने में अधिक विश्वास है। पार्टी द्वारा लगातार मेरी भावनाओं के साथ छल किया गया 2023 के विधानसभा चुनाव में कार्यकार्ता के भावनाओं के अनुरूप मैने 66 वैशालीनगर विधान सभा से दावेदारी की थी, अंतिम समय तक में दौड़ में शामिल रही एवं सर्वे मे भी नाम होने के बावजूद षड्यंत्र पूर्वक रिश्तेदारों और जिन्हें पूर्व से निगम मंडल व संगठन में स्थान दिया गया है उन्हें हि मैदान में उतार दिया। जिससे में और पार्टी के उन सभी कार्यकार्ता साथी को जो बिना बैंक सपोर्ट के पार्टी में लम्बे समय से जुड़े हैं उनमें असंतोष की भावना पैदा हुई है, और में भी पार्टी की कार्यकर्ता हूँ, माननीय अध्यक्ष महोदय ऐसी स्थिति में मेरा पार्टी में बने रहना असंम्भव हो गया है।

अतः मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता व समस्त पदों से त्याग पत्र दे रही हूँ।

भवदीय
तुलसी साहू (अधिवक्ता)

राष्ट्रपति के बस्तर प्रवास की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक
कबीर संत समागम में सीएम साय की घोषणा – अब कबीर धर्म नगर के नाम से जाना जाएगा दामाखेड़ा
पीएम मोदी ने किया छिन्दवाड़ा – नैनपुर – मंडला फोर्ट विद्युतीकृत गेज का लोकार्पण, तीन नई ट्रेनों की भी मिली सौगात
समुदाय और स्थानीय प्रशासन के समन्वित प्रयासों से महासमुंद के दो गांव में संक्रमण थमा…. केन्द्रीय टीम ने भी की सराहना
उरी में पाकिस्तानी आतंकी ढेर और एक पकड़ा गया, घुसपैठ की फिराक में हैं दहशतगर्द
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नक्सलियों की धमकी के बाद मतदान कर्मियों की मार्मिक अपील, जीतने वाले प्रत्याशी को दिया यह संदेश
Next Article Big news : नेपाल में भूकंप से मची तबाही, दिल्ली-एनसीआर से लेकर भोपाल तक कांपी धरती

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?