नई दिल्ली (एजेंसी)। नए साल के मौके पर देशवासियों को दूसरा तोहफा मिलने जा रहा है। सीरम इंस्टिट्यूट की ‘कोविशील्ड वैक्सीन के बाद एक और वैक्सीन को आपात स्थिति में इस्तेमाल करने की सिफारिश की गई है। इस संबंध में शनिवार को हुई विशेषज्ञ समिति की बैठक में भारत बायोटेक कंपनी की ‘कोवैक्सीन को अनुमति देने की सिफारिश की गई है। खास बात ये है कि इस वैक्सीन को स्वदेश में ही बनाया गया है। बता दें कि इसे बनाने वाली भारत बायोटेक कंपनी हैदराबाद में स्थित है।
केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 संबंधी एक विशेषज्ञ समिति ने शनिवार को ऑक्सफोर्ड के कोरोना वायरस रोधी टीके कोविशील्ड के भारत में सीमित आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी देने की सिफारिश की जो कुछ नियामक प्रावधानों पर निर्भर करेगी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी कि ठीक इसी तरह अब भारत बायोटेक की वैक्सीन के लिए सिफारिश की गई है।
कोरोना वैक्सीन पर बड़ी खबर: नए साल का दूसरा तोहफा, अब स्वदेशी कोवैक्सीन को मंजूरी देने की सिफारिश




