ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नए साल के पहले दिन कोरोना वैक्सीन पर बड़ी खबर: कोविशील्ड को मंजूरी, इसी माह शुरू होगा टीकाकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

नए साल के पहले दिन कोरोना वैक्सीन पर बड़ी खबर: कोविशील्ड को मंजूरी, इसी माह शुरू होगा टीकाकरण

By @dmin
Published: January 1, 2021
Share
Preparations to seal Ayodhya, will not get admission from August 4
Preparations to seal Ayodhya, will not get admission from August 4
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। नए साल में देशभर में दो जनवरी से कोरोना वायरस वैक्सीन के ड्राय रन से पहले ऑक्सफोर्ड एस्ट्रेजनेका की वैक्सीन कोविशील्ड को आपात इस्तेमाल की मंजूरी की तैयारी कर ली गई है। बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट के माध्यम से कोविशील्ड को लेकर भारत में तमाम परीक्षण किए जा रहे थे। बहरहाल, सूत्रों के हवाले से खबर है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन के साथ शुक्रवार को हुई सीडीएससीओ की विशेषज्ञ समिति की बैठक में मंजूरी को लेकर विचार-विमर्श के बाद यह सिफारिश की गई है। 
इस सिफारिश के तहत ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 रोधी टीके कोविशील्ड के भारत में आपात इस्तेमाल की मंजूरी देने की तैयारी है। दरअसल, सीडीएससीओ की विशेषज्ञ समिति ने कोविशील्ड को मंजूरी देने का अनुमोदन किया है अब ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीजीसीआई) इस अनुमोदन पर विचार कर इस अंतिम रूप से मंजूरी देने पर काम करेगा। यदि ऐसा होता है तो यह देश में आपात इस्तेमाल की मंजूरी पाने वाली पहली वैक्सीन बन जाएगी। बता दें कि केंद्र सरकार टीकाकरण के पूर्वाभ्यास के लिए पहले से ही तैयारी कर रही है। 
बता दें कि शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए बैठक की। यह बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि इसमें वैक्सीन को आपात मंजूरी देने पर विचार होना था। बैठक में ऑक्सफोर्ड एस्ट्रेजेनेका की कोविशील्ड और कोवैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल देने पर विचार किया गया। दिल्ली सरकार के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पहले चरण में वैक्सीन लगाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। जिन लोगों को पहले वैक्सीन देनी है उनकी सूची तैयार है। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीन का ड्राय रन दिल्ली के जीटीबी अस्पताल और एक निजी अस्पताल में आयोजित किया जाएगा। हर्षवर्धन ने दो जनवरी से कोविड-19 वैक्सीन के ड्राय रन को लेकर कहा, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सूची बनाई गई है और उसे कोविड प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाएगा। जिस तरह हम चुनावों के दौरान तैयारी करते हैं, उसी तरह हमें सभी मेडिकल टीमों के प्रत्येक सदस्य को जिम्मेदारी से प्रशिक्षित करने की आवश्यकता है।

वृक्षारोपण को जन-जन से जोड़ने, सांस्कृतिक विरासत को सहेजने विकसित किए जा रहे ‘कृष्ण-कुंज’ : भूपेश बघेल
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की तैयारियां पूरी,अरण्य कांड की थीम पर सज रहा मंच
राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का एलान : मनु भाकर सहित चार खिलाड़ियों को खेल रत्न, 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार
दुर्ग वन मंडल परिसर में शुरू हुई फारेस्ट लाईब्रेरी, फ्री में पढ़ सकेंगे ज्ञानवर्धक किताबें, न्यूज पेपर व मैग्जीन भी होंगी उपलब्ध
कैंप क्षेत्र में फायरिंग : एक नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार, उज्जैन से खरीदकर लाए थे देशी कट्टा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Sector-9 grand domeshed to be built in Hanuman temple सेक्टर-9 हनुमान मंदिर परिसर में बनेगा भव्य डोमशेड: महापौर देवेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन… मंदिर में पूजा कर नव वर्ष में सबके हित के लिए की प्रार्थना
Next Article नई उद्योग नीति: छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में उत्पादन सर्वाधिक प्रोत्साहन की पात्रता की श्रेणी में शामिल गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी युवा विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता…. ऑनलाइन पंजीयन 10 जनवरी तक

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?