ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : छत्तीसगढ़ में पकड़ाया नाइजीरियन, बिना वीजा व पासपोर्ट के घूम रहा था… ऐसे पकड़ में आया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

Big news : छत्तीसगढ़ में पकड़ाया नाइजीरियन, बिना वीजा व पासपोर्ट के घूम रहा था… ऐसे पकड़ में आया

By Mohan Rao
Published: May 30, 2025
Share
नाइजीरियन गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नाइजीरियन मूल का व्यक्ति पकड़ाया है। अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वह घूम रहा था और उसके पास न तो वैध वीजा था और न ही उसने पासपोर्ट कैरी किया था। मुखिबर की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने गम्हरिया से उसे हिरासत में लिया। पुलिस ने विदेशियों विषयक अधिनियम 1946 की धारा 14 के तहत कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात करीबन 8 बजे सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि नेशनल हाइवे 43 में गम्हरिया गर्ग उद्यान  के पास एक काले रंग की स्कूटी क्रमांक CG14 MT 7848 में दो लोग घूम रहे हैं। इनमें से एक व्यक्ति नाइजीरियन मूल का प्रतीत हो रहा है। जिस पर सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस के द्वारा सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल रवाना होकर, गम्हरिया में गर्ग उद्यान के पास उक्त संदेहियों को रोककर पूछताछ की गई।

पूछताछ में स्कूटी चालक ने अपना नाम राहुल खलखो (21) निवासी ग्राम कस्तूरा खूंटीटोली थाना दुलदुला का होना बताया व दूसरा व्यक्ति जो कि नाइजीरियन मूल का प्रतीत हो रहा था। उसने अपना नाम गैरी पिता इकवाबोर (46), निवासी इंडम्बो ऑफ साकपोड़ा रोड, बैनी सिटी नाइजीरिया अफ्रीका का होना बताया। पुलिस के द्वारा जब उससे वीजा पासपोर्ट व अन्य पहचान सम्बन्धी दस्तावेजों की मांग करने पर, उसके द्वारा कोई दस्तावेज पेश  नहीं किया जा सका, जिस पर पुलिस को संदेह होने पर उक्त विदेशी नाइजीरियन मूल के व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर वापस थाना लाया गया है।

पुलिस की पूछताछ पर  उक्त नाइजीरियन व उसके साथ घुम रहे कस्तूरा खूंटीटोली निवासी ने बताया कि उक्त नाइजीरियन व उसकी एक महिला रिश्तेदार जो कि मुंबई में रहती है, दोनो मित्र हैं, व उसकी महिला रिश्तेदार के द्वारा ही उक्त नाइजीरियन मूल के निवासी को, गांव घुमाने के लिए लाया गया था। जिसके सम्बन्ध में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस के द्वारा अवैध रूप से बिना वीजा पासपोर्ट के भारत में घूमने के लिए, सिटी कोतवाली जशपुर में  विदेशियों विषयक अधिनियम 1946 की धारा 14 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।

पुलिस के द्वारा अवैध रूप से बिना वीजा पासपोर्ट के जशपुर में घूमने पर नाइजीरियन मूल के विदेशी नागरिक गैरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर में विदेशी नागरिक पाए जाने से उसके खिलाफ संबंधित धारा कायम कर कार्यवाही किया गया है, लेकिन जिस परिवार में आकर वह रह रहा था, उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी थी। मै आम जनता से अपील करता हूं कि आपके पास या क्षेत्र में कोई भी विदेशी नागरिक आता है तो फार्म नंबर C भरकर पुलिस को अवश्य सूचित करें।

दुर्ग में सड़क पर खड़ी बस में लगी आग, पल भर में जल कर हुआ खाक…. जांच में जुटी पुलिस
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रांत प्रचारक शांताराम को दी श्रद्धांजलि, पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर किया नमन
भारत से झगड़ा मोल लेना बड़ी भूल, बिजनेस टाइकून ने डोनाल्ड ट्रंप को चेताया, भारत तेजी से बढ़ती इकोनॉमी
34 वीं राष्ट्रीय रस्साकशी प्रतियोगिता 30 से बिकानेर में… विभिन्न वर्गों में भाग लेंगे छत्तीसगढ़ के 30 खिलाड़ी
थ्री इडियट वाले फुंशुक बांगडू का नया आविष्कार, माइनस तापमान में भी भारतीय सैनिकों पर नहीं पड़ेगी सर्दी की मार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मानसून का अलर्ट : प्रदेश में बाढ़ से निपटने तैयारियां शुरू, हाई पावर कमेटी की बैठक में अफसरों को निर्देश
Next Article इंटरनेशनल ओलंपियाड में चमके बिलासपुर के छात्र, गोल्ड-सिल्वर-ब्रॉन्ज पर कब्जा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?