ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर फोर्स के ऑपरेशन से डरे नक्सली, प्रेस नोट जारी कर की कार्रवाई रोकने की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

Big news : छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर फोर्स के ऑपरेशन से डरे नक्सली, प्रेस नोट जारी कर की कार्रवाई रोकने की मांग

By Mohan Rao
Published: April 25, 2025
Share
नक्सली : सांकेतिक फोटो
SHARE

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा पर पिछले चार पांच दिनों से जारी एंटभ् नक्सल ऑपरशेन से नक्सली घबरा गए हैं। नक्सलियों के उत्तर पश्चिम सब जोनल ब्यूरों के प्रभारी रूपेश ने प्रेस नोट जारी कर कार्रवाई रोकने की अपील की है। प्रेसनोट के जरिए उसने कहा कि हम सरकार से अनुरोध कर रहे हैं कि वार्ता के जरिए समस्या का समाधान का रास्ता अपनाए, अनुकूल माहौल बनाए।

बता दें छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य की फोर्स ने नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया है। इसके अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन कहा जा रहा है। कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर भारी संख्या में नक्सली छिपे हुए हैं। छत्तीसगढ़ व तेलंगाना की फोर्स चारों ओर से उन्हें घेर रही है। इस बीच सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों को मार गिराने में भी सफलता पाई है। बताया जा रहा है पहाड़ी पर बड़े लीडर्स मडावी हिडमा, देवा, दामोदर के साथ लगभग 2 हजार के करीब नक्सली मौजूद हैं। इनको घेरने के लिए पांच हजार से ज्यादा की फोर्स को रवाना किया गया है जो पहाड़ी के चारो ओर मौजूद है।

दो राज्यों के संयुक्त ऑपरेशन से नक्सलियों में भी डर बैठ गया है। उनके पास हथियार तो हैं लेकिन खाने पीने की चीजें खत्म हो रही हैं। इस बीच नक्सलियों के उत्तर पश्चिम सब जोनल ब्यूरों के प्रभारी रूपेश ने प्रेस नोट जारी कहा है कि इस अभियान को तुरंत रोकना चाहिए, बलों को वापस लेना चाहिए। उन्होंने लिखा है कि बीजापुर-तेलंगाना सीमा पर जारी सैनिक अभियान को तुरंत रोकना चाहिए और शांति वार्ता के लिए आगे आना चाहिए।  सभी लोग चाहते हैं समस्या का समाधान शांति वार्ता के जरिए हो। शांति वार्ता के लिए हमारी पार्टी हमेशा तैयार है। हमारी पार्टी के केंद्रीय कमेटी ने भी शांति वार्ता को लेकर पत्र जारी किये थे। विश्वास का कमी को दूर करने के लिए हमारे तरफ से लगातार प्रयास जारी है, लेकिन सरकार का मंशा अलग दिख रही है।

शाति वार्ता के जरिए समस्या हल होने का संभावना रहने के बावजूद, सरकार दमन व हिंसा का प्रयोग से समस्या का समाधान के लिए प्रयास कर रहा है। इसी का नतीजा है बीजापुर-तेलंगाना सीमा पर एक बड़ा सैन्य अभियान को लांच किया गया। इस अभियान को तुरंत रोकना चाहिए, बलों को वापस लेना चाहिए। हम सरकार से अनुरोध कर रहे हैं कि वार्ता के जरिए समस्या का समाधान का रास्ता अपनायें, अनुकूल माहौल बनाये इस रास्ते से सकारात्मक नतीजा निकलेंगे। बंदूक के बल पर समस्या का समाधान के लिए सरकार द्वारा अमल किये जा रहे कगार सैनिक अभियान को एक महीने के लिए स्थगित करें हमारे यह अपील पर सरकार की सकारात्मक प्रतिक्रिया का उम्मिद के साथ हम प्रतीक्षा करेंगे।

नक्सलियों द्वारा जारी प्रेसनोट

Gustakhi Maaf: प्यार को नफरत में बदलते देर नहीं लगती
Bhilai Breaking : नेहरू नगर में भिलाई निगम के दो सब इंजीनियरर्स के घर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
राज्य युवा महोत्सव में 3100 युवा करेंगे भागीदारी, 14 विधाओं में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा… 23-25 दिसम्बर तक रायपुर में होगा आयोजन
रायपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर मंत्रालय में दी श्रद्धांजलि
असंगठित कर्मकार मृत्यु सहायता योजना के तहत गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने तीन श्रमिक परिवारों को सौंपे 1-1 लाख के चेक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Pahalgam Attack: आतंकी हमले में बाल-बाल बचे पलारी के सात पर्यटक, श्रीनगर से लौट रहे हैं छत्तीसगढ़ Pahalgam Attack: आतंकी हमले में बाल-बाल बचे पलारी के सात पर्यटक, श्रीनगर से लौट रहे हैं छत्तीसगढ़
Next Article मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में हादसा : रोपवे की ट्राली टूटकर नीचे गिरी, भाजपा नेता रामसेवक पैकरा घायल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?