ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News : एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से मचा हड़कंप, फांसी पर झूला आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

Big News : एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से मचा हड़कंप, फांसी पर झूला आरोपी

By Mohan Rao
Published: May 18, 2024
Share
सारंगढ़ में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या
SHARE

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में शनिवार को खौफनाक हत्याकांड का मामला सामने आया। एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के बाद आरोपी फांसी पर झूल गया। घटना सारंगढ़ से 37 किलोमीटर दूर सलिहा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम थरगांव का है। घटना की जानकारी आग की तरह फैली और मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सलिहा थाने की पुलिस टीम के सारंगढ़ पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा भी पहुंच गए। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार पांच लोग जिनमें हेमलाल, जगमती, मीरा और मीरा के दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी गई। पड़ोस में रहने वाले पप्पू टेलर नामक युवक ने हथौड़े और धारदार टंगिया से इन सभी मौत को घाट उतार दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस पूरी घटना के संबंध में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने बताया कि इस जघन्य हत्या का कारण अभी तक पता नही चला है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।  मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

प्रेम प्रसंग हो सकता है हत्या का कारण
शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि पप्पू टेलर का मीरा के साथ अफेयर था। पहले भी इनके अफेयर को लेकर विवाद हुआ और पप्पू टेलर को जेल जाना पड़ा था। इधर परिजनों ने मीरा की शादी करा दी। उसके दो बच्चे थे। फिलहाल वह अपने भाई की शादी में मायके आई हुई थी। शादी की तैयारी को लेकर भाई बाजार गया हुआ था। इसी दौरान यह वारदात हुई। आशंका जताई जा रही है कि इस हत्या के पीछे पप्पु टेलर का प्रेम प्रसंग ही कारण है।

दुर्ग जिले में होगी मॉकड्रिल, छत्तीसगढ़ का एक मात्र जिला जहां बजेगा युद्ध का सायरन… ब्लैक आउट भी होगा
गर्ल्स कॉलेज में माटी-शिल्प कार्यशाला में छात्राओं ने बनायी गणेश प्रतिमाएं
CG के इस जिले में 36 घंटे से ED की जांच जारी, 50 से ज्यादा ऑपरेटर्स से डाटा की एंट्री, पूर्व अधिकारियों में मचा हड़कंप
बालोद जिले में दो गुटों के बीच झड़प, छह लोग घायल, एक गिरफ्तार
श्रम विभाग के सचिव एवं राज्य नोडल अधिकारी बोरा ने राहत शिविर और इंडोर स्टेडियम स्थित नियंत्रण केन्द्र का किया निरीक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वाति मालीवाल मामला : विभव कुमार की जमानत याचिका खारिज, अरविंद केजरीवाल ने लगाए भाजपा पर आरोप
Next Article भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर भारत आटा व चावल की बिक्री, तीन महीने के लिए रेलवे ने दी सुविधा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?