भिलाई। कोरोना संक्रमण के दौर में जिला प्रशासन द्वारा सख्त लॉकडाउन लगाया जाएगा। रायपुर की तरह ही दुर्ग जिले में 24 से 30 सितंबर तक होगा पूर्ण लॉक डाउन रहेगा। इस दौरान मेडिकल व दूध डेयरी के अलावा लोगों को कुछ भी नहीं मिलेगा। सब्जी से लेकर किराना सामान की दुकानें भी बंद रहेंगी। फिलहाल 23 सितंबर तक प्रशासन द्वारा जारी किये गए लॉक डाउन की गाइडलाइन के मुताबिक व्यवस्था रहेगी।
बता दें कि रायपुर जिले में आज रात से पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। रायपुर में चंद जरूरी सेवाओं को छोड़ किसी भी प्रकार के व्यवसाय को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसी तर्ज पर 24 सितबंर की सुबह से दुर्ग जिले में भी सख्त लॉक डाउन लागू हो जाएगा।







