ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप में आम लोगों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल… दुर्ग एसपी का आदेश… जानिए क्या है वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Big news : पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप में आम लोगों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल… दुर्ग एसपी का आदेश… जानिए क्या है वजह

By Mohan Rao
Published: May 11, 2024
Share
पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप
SHARE

भिलाई। शहर में पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा संचालित पेट्रोल पंपों में आम लोगों को पेट्रोल व डीजल नहीं दिया जाएगा। इसे लेकर जिले के में पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा संचालित सेक्टर 6, भिलाई -3 और नेवई के पुलिस पेट्रोल पंप पर पहले से सूचना चस्पा किया गया है। दरअसल दुर्ग पुलिस ने यह कदम एक अभियान के तहत उठाया है। वाहन चालकों के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता को लेकर दुर्ग पुलिस ने फिर एक बार आज से अभियान शुरू किया है। इस बार अभियान का थीम फॉलो गुड हैबिट्स 21 डेज चैलेंज रखा गया है।

इस थीम का पोस्टर आज एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने लांच किया। उन्होंने दुपहिया व चारपहिया वाहन चालकों को आज से 21 दिन तक हेलमेट व सीट बेल्ट अपनाने के प्रति जागरूक किया है। एसपी का मानना है कि 21 दिन तक लगातार हेलमेट व सीट बेल्ट अपनाने से इसकी आदत बन जाएगी। फॉलो गुड हैबिट्स 21 डेज चैलेंज अभियान का आगाज होने के साथ ही आज से दुर्ग पुलिस ने अपने द्वारा संचालित पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट दुपहिया और सीट बेल्ट नहीं अपनाने वाले चार पहिया वाहन चालकों को इंधन देना बंद कर दिया है।

हेलमेट व सीटबेल्ट लगाने वालों को दिया गया ईंधन
पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा संचालित तीनों ही पेट्रोल पंप में शनिवार से हेलमेट पहनकर आने वाले दुपहिया और सीट बेल्ट बांधकर आए चार पहिया वाहन चालकों को ही पेट्रोल व डीजल दी गई। एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि ऐसा निर्णय आज से सिर्फ पुलिस द्वारा संचालित जिले के तीन पेट्रोल पंपों में लागू किया गया है। इससे राजस्व में कमी होने की कोई परवाह नहीं है।  निजी पेट्रोल पंपों पर इसे लागू करने का निर्णय वहां के मालिकों के स्वविवेक पर छोड़ दिया गया है।

एसपी ने लॉन्च किया पोस्टर
एसपी जितेन्द्र शुक्ला के कार्यालय में शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसपी जितेन्द्र शुक्ला सहित अधिकारियों ने कार्यक्रम में यातायात जागरूकता के लिए एक पोस्टर लांच किया। इस पोस्टर में दुपहिया वाहन चालकों के लिए 21 दिन तक अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की गई है। ऐसी ही अपील चार पहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट अपनाने को लेकर किया गया है। एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि वाहन चलाते समय चालक के हेलमेट व सीट बेल्ट पहने रहने से दुर्घटना में जान का जोखिम कम रहता है।

फॉलो गुड हैबिट्स 21 डेज चैलेंज से बदलेगी मानसिकता
एसपी शुक्ला ने बतया कि समय-समय पर पुलिस द्वारा चलाए जाने वाले जागरूकता अभियान के चलते काफी वाहन चालक हेलमेट व सीट बेल्ट अपनाने लगे हैं। लेकिन अभी भी अनेक वाहन चालकों में हेलमेट और सीट बेल्ट अपनाने के प्रति उदासीनता बनी हुई है। ऐसे लोगों को फिर एक बार जागरूक करने फॉलो गुड हैबिट्स 21 डेज चैलेंज अभियान आज से शुरू किया जा रहा है। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस सड़क पर तैनात होकर वाहन चालकों को जागरूक करने में लगी रहेगी। इससे लोगों की मानसिकता में बदलाव आएगा। कार्यक्रम के दौरान एएसपी भिलाई शहर सुखनंदन राठौर, एएसपी दुर्ग शहर अभिषेक झा, एएसपी ग्रामीण वेदव्रत सिरमौर और डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित थे।

कर्ज का दबाव झेल रहे देशों को बचाना जरूरी, वित्त मंत्री सीतारमण ने विश्व बैंक से किया आगे आने का आग्रह
छोटेसाल्ही में पेयजल व्यवस्था को नई मजबूती, जल जीवन मिशन के तहत मरम्मत कार्य तेज़ी से जारी
सीएम साय ने अपने छात्र जीवन के संघर्ष को किया साझा, कहा-शिक्षा ही जीवन की असली पूंजी
आंखें निकाल कर गूगल मैप लगवा लें?
भीषण गर्मी में जलसंकट: एसईसीएल की लापरवाही से उपजा दर्द; पानी की एक बूंद को तरसते ग्रामीण, दे रहे आंदोलन की चेतावनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चाकलेट खिलाने के बहाने बच्ची से छेड़छाड़, सुपेला पुलिस की गिरफ्त में आया बदमाश
Next Article लाल आतंक से मुक्ति का महाभियान, 2024 की शुरूआत से अब तक मारे गए 100 से ज्यादा माओवादी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?