तिरुवनंतपुरम (एंजेसी)। एयर इंडिया के एक विमान में बम होने की धमकी से हड़कंप मच गया। एयर इंडिया का यह विमान 135 यात्रियों व क्रू मेंबर्स के साथ मुंबई से रवाना हुआ था। बम की धमकी मिलते ही अफसरों के होश उड़ गए। टेक ऑफ के बाद एयर इंडिया के विमान को केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर उतरा गया।

मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट 657 गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे मुंबई से रवाना हुई थी। इसके बाद इसमें बम होने की धमकी मिली। इसके बाद विमान को तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर उतार लिया गया है। तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट की ओर से बताया गया कि बम की धमकी मिलने के बाद पूरी तरह से आपातकाल घोषित कर दिया गया। इसके बाद इसे एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया। यात्रियों को सुबह 8.44 बजे विमान से सुरक्षित निकाल लिया गया। यात्रियों को असुविधा न हो इस वजह से हवाई अड्डे पर परिचालन जारी है। विमान में 135 यात्री सवार थे। अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि धमकी किसने और कैसे दी? मामले की जांच की जा रही है।




