भिलाई। रविवार अनलॉक को लेकर बड़ा अपडेट आया है। दुर्ग जिले में आज दोपहर 2 बजे तक ही दुकाने खुलेंगी। वहीं अगले रविवार से इसमें कुछ शिथिलताएं दी जाएंगी। दुर्ग कलेक्टर ने इस संबंध में स्पष्ट किया है। कलेक्टर कार्यालय से जारी बयान के अनुसार दुर्ग जिले में इस रविवार को दुकानें 2 बजे तक ही खुली रहेंगी। अगले सप्ताह से रविवार को भी शिथिलताएं दी जाएंगी। इसके लिए आदेश शीघ्र ही जारी होगा।
बता दें कि राजधानी रायपुर में रविवार को मिली पूरी छूट के बाद दुर्ग जिले में भी इसकी संभावना बढ़ गई थी। व्यापारियों को कलेक्टर के दिशा निर्देश का इंतजार था। शनिवार देर रात तक व्यापारी इस संबंध में आदेश का इंतजार करते रहे लेकिन कोई आदेश नहीं आया। रविवार को कलेक्टर कार्यालय से इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है। इसके मुताबिक इस रविवार को दोपहर 2 बजे तक ही दुकानें खुलेंगी। अगले रविवार से रात 8 बजे तक की छूट मिल सकती है।
बड़ी खबर: दुर्ग में रविवार अनलॉक को लेकर बड़ा अपडेट… रात 8 बजे तक खुलेंगी दुकाने या करना पड़ेगा और इंतजार…. पड़े कलेक्टर ने क्या कहा





