ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा…. मशीन से उछलकर बाहर निकल गई लंबी रेल पटरी… मच गया हड़कंप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Big news : भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा…. मशीन से उछलकर बाहर निकल गई लंबी रेल पटरी… मच गया हड़कंप

By Mohan Rao
Published: July 6, 2024
Share
रेल मिल में हादसा
SHARE

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में शनिवार की सुबह बड़ा हादसा हो गई। हादसे से प्लांट में काम करने वाले कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। यह हादसा यूनिवर्सल रेल मिल में हुआ जहां दुनिया की सबसे लंबी रेलपांतों का निर्माण होता है। दरअसल यूनिवर्सल रेल मिल के पटरी स्टैंपिंग मशीन से उछलकर रेलपांच बाहर निकल गई और  जमीन से करीब 15 फीट की ऊंचाई पर फंस गई। यह सबकुछ इतना अचानक हुआ कि किसी को कुछ भी समझ में नहीं आया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि इस हादसे के बाद आग लग गई जिसके लिए फायर ब्रिगेड को मौके पर आना पड़ा। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस दौरान प्रोडक्शन का काम रुक गया।

मिली जानकारी के अनुसार यूनिवर्सल रेल में शनिवार की सुबह रेलपांत मशीन से उछलकर 15 फीट की ऊंचाई पर फंस गया। अचानक मशीन से निकलगर रेलपांत छिटक गया और केबिन की ओर उछला। दहकती हुई रेल पटरी उछलते हुए केबिन की छत पर टिक गई। हालांकि रेलपांत केबिन के भीतर नहीं घुसा। केबिन के अंदर कर्मचारी थे और यदि ऐसा होता तो कई लोगों की जान जा सकती थी। रोलिंग टेबल से बाहर निकलने की वजह से स्टैंपिंग मशीन के मोटर को भी नुकसान किया। इस दौरान हाइड्रोलिंक सिस्टम को चलाने वाले सिस्टम को भी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल था। वहीं घटना की सूचना के बाद बीएसपी के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

हाइड्रोलिक हॉज पाइप जली, रोलिंग भी हुआ बंद
बताया जा रहा है कि दहकती रेलपांत के उछलकर गिरने से हाइड्रोलिक हॉज पाइप जल गई है। जिसके कारण रोलिंग को बंद करना पड़ा। इसके कारण वहां वायर सहित कई सामान में आग लग गया। इस दौरान अफरा तफरी मच गई और कर्मचारी वहां से भाग निकले। हड़कंप मच गया। आनन फानन में फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। केबिन के छत पर फंसे दहकते रेलपांत को ठंडा किया गया और बाद में कटर से काटकर इसे वहां से हटाया गया। इसके बाद स्टैंपिंग मशीन पर दोबारा काम शुरू हो सका। इतना बड़ा हादासा होने के बाद भी किसी कर्मचारी को चोट नहीं आई इससे बीएसपी प्रबंधन ने राहत की सांस ली है। बहरहाल पटरी मशीन से उछलकर बाहर कैसे निकली इसकी जांच की जा रही है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
बता दें भिलाई स्टील प्लांट के यूनिवर्सल रेल मिल में दुनिया की सबसे लंबी रेलपांतों का निर्माण किया जाता है। यहां पर लगातार पटरियां बनाने का काम चलता रहता है। यूआरएम में 130 मीटर की सिंगल पीस की रेल पटरी बनती है। दूसरे नंबर पर 121 मीटर की जिंदल और तीसरे नंबर पर आस्ट्रिया 120 मीटर की रेल पटरी बनाता है। यूआरएम में इससे पहले में इस प्रकार का हादसा हो चुका है। उस दौरान टेबल से हटने की वजह से टेस्टिंग रूम तक रेल पटरी घुस गई थी। उक्त हादसे में भी कर्मचारी बाल-बाल बचे थे।

नगरी दुबराज को मिला जीआई टैग, देश के साथ-साथ विदेशों में भी बढ़ेगी मांग… मुख्यमंत्री बघेल व कृषि मंत्री चौबे ने दी बधाई
CG Crime : जादू टोना के शक में अधमरा होते तक पिटाई, दो महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार
वंदेभारत में यात्री को छोड़ने पहुंचा शख्स चढ़ गया कोच में और चल पड़ी ट्रेन…. लगा इतने हजार का चूना
सीएम साय के प्रति ऐसी दिवानगी कि किसान ने सीने पर बनवाया टैटू, कहा- उनके अंदाज का कायल हूं मै
कोविड की खतरनाक रफ्तार : देश में लगभग 1.80 लाख नए मामले, ओमिक्रॉन मरीज भी 4000 के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बाढ़ से बिगड़े हालात, 22 लाख लोग प्रभावित, 77 जंगली जानवरों की मौत बाढ़ से बिगड़े हालात, 22 लाख लोग प्रभावित, 77 जंगली जानवरों की मौत
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 263 # 06 july 2024
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?