ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : नगरीय निकाय चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ में एक करोड़ की शराब जब्त, 35 लाख की चांदी भी पकड़ाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BemetaraBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedkawardha

Big news : नगरीय निकाय चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ में एक करोड़ की शराब जब्त, 35 लाख की चांदी भी पकड़ाई

By Mohan Rao
Published: February 8, 2025
Share
SHARE

बेमेतरा/कबीरधाम। छत्तीसगढ़ में नगरीय चुनाव के बीच एक करोड़ रुपए की शराब जब्त की गई है। मध्यप्रदेश से कंटेनर में भरकर यह शराब लाई जा रही थी। बेमेतरा 780 पेटी और कबीरधाम जिले में 700 पेटी शराब को आबकारी विभाग ने जब्त किया है। दोनों जिलों से आबकारी विभाग की टीम ने दो कंटेनर में 1480 पेटी अवैध शराब जब्त की। इसकी कीमत 95.7 लाख रुपए आंकी गई है। इसे लाने वाले 3 आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं, जो मध्यप्रदेश से कंटेनर छत्तीसगढ़ लाए थे। यही नहीं खैरागढ़ में पुलिस ने एक गाड़ी की जांच के दौरान 34 किलो चांदी के पायल जब्त किए हैं। जब्त पायल की कीमत 35 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। फिलहाल तीनों में मामलों में जांच जारी है।

नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग द्वारा राज्य स्तरीय उड़नदस्ता बनाया है जो कि सीतावर्ती जिलों में नजर रखे हुए है। मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में होने वाले अवैध शराब के परिवहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस दौरान बेमेतरा जिले में आबकारी विभाग के अफसरों ने इंदौर के रहने वाले ईशाक शाह, फैजान हुसैन को पकड़ा है। एमपी के नंबर प्लेट वाली कंटेनर में शराब भरी हुई थी। कंटेनर में 780 पेटी शराब मिली है। जिसकी बाजार में कीमत करीब 50 लाख 70 हजार रुपए है। आबकारी अफसरों ने शराब के साथ गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।

कबीरधाम में कंटेनर में पकड़ाई शराब

इसी तरह आबकारी विभाग ने एक कंटेनर कबीरधाम जिले में पकड़ा। दरअसल कबीरधाम आबकारी विभाग की टीम को शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने कंटेनर का पता लगाया। कंटेनर कन्फर्म होने के बाद सिमगा में ताज ढाबे के पास ट्रक को रोका गया। रायपुर, बलौदाबाजार और कवर्धा के अफसरों ने 70 किलोमीटर पीछा कर ट्रक को पकड़ा है। कंटेनर की तलाशी लेने पर शुरुआत में बबल रैप भरे मिले। इसके बाद जब उनको हटाकर देखे तो शराब की पेटियां मिली। शराब लोड ट्रक को जाकिर हुसैन नाम का ड्राइवर चला रहा था। इस कंटेनर को वह इंदौर से भरकरा ला रहा था। शराब को लेकर दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई दस्तावेज नहीं मिले। कुल 700 पेटी शराब इसमें जब्त की गई है। साथ ही ट्रक को भी जब्त कर लिया गया।

खैरागढ़ में 34 किलो के चांदी की पायल जब्त
एक अन्य कार्रवाई में खैरागढ़ पुलिस ने 34 किलो की चांदी के पायल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। खैरागढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर वाहनों की शुक्रवार को चंडी मंदिर के पास चेकिंग की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने एक एमपी पासिंग स्कॉर्पियो को रोका। इसमें एक बैग रखा हुआ था। पुलिस ने बैग खोलकर देखा तो उसमें नीले रंग की आठ अलग-अलग पॉलीथिन में चांदी के पायल रखे हुए थे। युवक के पास इससे जुड़े दस्तावेज और बिल नहीं थे। बैग से 177 जोड़ी पायल बरामद की गई है, जिसकी कीमत 35 लाख रुपए बताई जा रही है। पूछताछ में युवक ने बताया कि चांदी के पायल मध्य प्रदेश के सागर जिले से रायपुर लेकर जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने जब्त कर प्रदेश निर्वाचन कार्यालय को इसकी जानकारी दे दी है।

भारत-चीन तनाव पर बोले पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह, आर्थिक रूप से पहुंचाएं चोट
नई औद्योगिक नीति 2024-29 पर चर्चा, मुख्यमंत्री साय ने कहा- छत्तीसगढ़ में होना चाहिए वैल्यू एडिशन का काम
क्या कभी आपने खाया है बुद्धा हैंड फ्रूट ? जानिए इसके सेवन से मिलने वाले फायदे…
राजिम माघी पुन्नी मेला : बिना मेहनत के सफलता नहीं मिलती, लगातार सीखते रहना ही है जिंदगी
सीनियर महिला वनडे में छत्तीसगढ़ की लगातार पांचवी जीत, हरियाणा को 6 विकेट से हराया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : बलौदाबाजार में बाल विवाह पर प्रशासन की नकेल, तीन नाबालिगों की शादी रोकी रोका… परिजनों की दी समझाइश
Next Article दिल्ली विधानसभा चुनाव : रुझानों में बन रही भाजपा की सरकार, आम आदमी पार्टी की हालत खराब

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?