ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : बीसीसीआई ने खत्म किया पुरुष व महिला क्रिकेटर्स का भेदभाव, दोनों को मिलेगी एक समान फीस…. जानें क्या होगा फीस स्ट्रक्चर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

Big news : बीसीसीआई ने खत्म किया पुरुष व महिला क्रिकेटर्स का भेदभाव, दोनों को मिलेगी एक समान फीस…. जानें क्या होगा फीस स्ट्रक्चर

By Mohan Rao
Published: October 27, 2022
Share
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
SHARE

नईदिल्ली (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। बोर्ड ने एक नई पॉलिसी लागू करते हुए अब मैच फीस के तौर पर महिला और पुरुष के बीच के भेदभाव को ही खत्म कर दिया है। बीसीसीआई ने कहा कि अब से महिला और पुरुष को बराबर मैच फीस मिलेगी. इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने दी है।
जय शाह ने इस ऐतिहासिक फैसले का ऐलान सोशल मीडिया के जरिए किया है। जय शाह ने कहा यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बीसीसीआई ने इस भेदभाव को दूर करने के लिए पहला कदम उठाया है। हम अपनी अनुबंधित महिला क्रिकेटर्स के लिए वेतन इक्विटी पॉलिसी लागू कर रहे हैं।

बीसीसीआई सचिव ने कहा कि हम अब लैंगिक समानता के एक नए युग में एंट्री कर रहे हैं. ऐसे में इस पॉलिसी के तहत अब से महिला और पुरुष दोनों के लिए ही समान मैच फीस रहेगी। उन्होंने बताया है कि अब से महिलाओं को भी पुरुष को समान ही मैच फीस मिलेगी। टेस्ट क्रिकेट में एक मैच के लिए 15 लाख रुपए मिलते हैं, जबकि वनडे इंटरनेशनल में पुरुषों को एक मैच के 6 लाख रुपए दिए जाते हैं। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बताया कि पुरुषों को टी20 इंटनेशनल क्रिकेट में एक मैच खेलने के लिए 3 लाख रुपये मिलते हैं। अब यही फीस महिला क्रिकेटर्स को भी मिला करेगी।

अब तक इतने रुपये मिलते थे महिला क्रिकेटरों को
यदि औसतन तुलना की जाए तो अब तक सीनियर महिला क्रिकेटर्स को प्रतिदिन मैच के लिए 20 हजार रुपये फीस मिलती थी। यह किसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेटर के लगभग बराबर थी। जबकि सीनियर पुरुष खिलाड़ी प्रतिदिन मैच फीस के तौर पर औसतन 60 हजार रुपए कमाई करते हैं। ऐसे में यह महिला और पुरुषों के बीच एक बड़ा अंतर था. मगर अब यह भेदभाव भी दूर हो जाएगा। 2022 से पहले महिला क्रिकेटरों को मैच फीस के तहत सिर्फ 12,500 रुपये दिए जाते थे।

सीजीपीएससी टॉपर्स का एसएसपी अग्रवाल ने किया सम्मान, फील्ड में सफल होने दिए टिप्स
मुख्यमंत्री कल गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 24 लाख रूपए का करेंगे भुगतान
शिक्षा मंत्री निशंक का ऐलान, 4 मई से शुरू होंगी सीबीएसई 10वीं 12वीं की परीक्षा
यह देश की एकता और अखंडता पर हमला है, आतंकवाद का फन कुचलना जरूरी: दक्ष वैद्य
चन्द्रयान-3 मिशन का हिस्सा बने बालोद के मिथलेश साहू, निभा रहें है अहम जिम्मेदारी, पीएम मोदी ने किया था उत्साहवर्धन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नहाए-खाए की रस्म के साथ कल से होगी महापर्व छठ की शुरुआत, तालाबों में सजने लगी बेदियां
Next Article सीएम बघेल ने सपरिवार गौरी-गौरा गोवर्धन पूजा कर गौ-माता को खिचड़ी खिलाई
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?