ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : बांग्लादेशी घुसपैठियों की आशंका, हथखोज की नई बस्ती में पुलिस की धमक… संदिग्ध लाए गए थाने
Share
Notification Show More
Latest News
भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 13, 2026
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ
October 13, 2026
खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री साय
October 13, 2026
छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया किराया नियंत्रण कानून, राज्यपाल ने दी मंजूरी
October 13, 2026
नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा
सेवा की कहानी : नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Big news : बांग्लादेशी घुसपैठियों की आशंका, हथखोज की नई बस्ती में पुलिस की धमक… संदिग्ध लाए गए थाने

By Mohan Rao Published December 13, 2024
Share
SHARE

भिलाई । बांग्लादेशी नागरिक होने की आशंका से भिलाई-3 थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र हथखोज की नई बस्ती में पुलिस की जोरदार धमक देखने को मिली। पांच थानों की बल के साथ बस्ती में रहने वाले एक – एक नागरिक का वेरिफिकेशन किया गया। इस दौरान किसी भी घर से कोई भी अवैध हथियार वगैरह नहीं मिल पाया है। वहीं 21 संदिग्धों को पूछताछ के लिए भिलाई-3 थाना लाया गया है। हाल ही में गृहमंत्री ने दुर्ग में कहा था कि यहां भी बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

भिलाई-3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र हथखोज  की नई बस्ती में रहवासियों की पहचान के लिए आज सुबह 6:30 बजे से वेरिफिकेशन प्रारंभ किया गया। जो सुबह 9:30 बजे तक जारी रहा। इस संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए भिलाई-3 थाने ले जाया गया है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई शहर सुखनंदन राठौर, भिलाई – चरोदा निगम कमिश्नर दर्शन सिंह राजपूत, तहसीलदार एवं पांच थाने जामुल, छावनी, खुर्सीपार, भिलाई-3 एवं कुम्हारी का पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस की इस औचक कार्रवाई को कुछ दिन पहले प्रदेश के गृहमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के दुर्ग में दिए गए उस बयान से जोड़कर देखा जा रहा है जिसमें उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान करने अभियान चलाने की बात कही थी।

बता दें कि भिलाई – चरोदा नगर निगम क्षेत्र के हथखोज वार्ड में औद्योगिक विकास निगम की खाली जमीन पर एक नई बस्ती बस गई है। इस बस्ती में रहने वाले ज्यादातर परिवार बांग्लाभाषी और धर्म विशेष से ताल्लुक रखने वाले हैं। इस वजह से गाहे-बगाहे इस बस्ती के ज्यादातर लोगों पर बांग्लादेशी घुसपैठी होने की आशंका स्थानीय नागरिक जताते रहे हैं। वैसे यह बस्ती पुरी तरह से एकाएक आबाद नहीं हुई, बल्कि धीरे-धीरे लोग बाहर से आकर यहां अवैध कब्जा कर बसने लगे।

एडिशनल एसपी शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुलिस के द्वारा जिला और नगर निगम प्रशासन के साथ हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया की नई बस्ती में बाहरी लोगों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए पार्षद एवं वहां के निवासियों से वेरिफिकेशन करने के लिए कहा गया था। परंतु संबंधित लोगों के द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया गया। जिसके कारण आज सुबह 6:30 के करीब पुलिस टीम ने यहां पहुंचकर लोगों की पहचान हेतु प्रमाणिक दस्तावेज की जांच हेतु अभियान चलाया। इस दौरान लोगों के पास स्थानीय और बाहर के आधार कार्ड मिले हैं। पूछताछ में पता चला है कि लोग चार साल, दो साल और छह महीने पहले आकर बस्ती में रह रहे हैं। कुछ लोगों की पहचान संदिग्ध नजर आ रही है। ऐसे लोगों को थाने में ले जाकर पूछताछ किया जा रहा है।

You Might Also Like

भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ

खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया किराया नियंत्रण कानून, राज्यपाल ने दी मंजूरी

सेवा की कहानी : नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा

Mohan Rao December 13, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीजापुर में मुठभेड़ : सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया, एक दिन पहले 7 नक्सलियों को किया था ढेर
Next Article छत्तीसगढ़ के जनादेश परब में शामिल होने रायपुर पहुंचे केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, सीएम साय ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?