ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में बजरंग दल के नेता व युवती की बेरहमी से हत्या, व्यापारियों ने कराया नगर बंद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

Big news : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में बजरंग दल के नेता व युवती की बेरहमी से हत्या, व्यापारियों ने कराया नगर बंद

By Mohan Rao
Published: May 27, 2024
Share
बजरंगदल के नेता व युवती की हत्या
SHARE

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बजरंग दल के जिला सह संयोजक सुजीत सोनी (25) और एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों का शव सोमवार को बलरामपुर-अंबिकापुर हाईवे के किनारे पड़े मिले। हत्यारों ने लड़की के शव को जलाने का भी प्रयास किया। मृतका की शिनाख्त किरण काशी (22) के रूप में हुई है जो कि शादीशुदा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पीएम लिए भेजा। वहीं इस घटना के विरोध में स्थानीय व्यापारियों ने पहले चक्काजाम किया और उसके बाद नगर बंद कराया जिसका व्यापक असर देखने को मिला।

यह पूरा मामला मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र के डुमरखी गांव का है। बजरंग दल के जिला सह संयोजक सुजीत सोनी के पिता जिले के बड़े व्यापारी हैं। वहीं सुजीत बजरंग दल से जुड़े होने के साथ ही गो सेवा व गो तस्करों के खिलाफ काफी एक्टिव रहते थे। सोमवार की सुबह सुजीत व लड़की के शव के वहां स्थित ढाबे से करीब 100 मीटर दूर जंगल में सड़क किनारे मिले। व्यवसायी के बेटे की हत्या के विरोध में पूरे व्यापारी एकजुट हो गए। व्यापारियों ने सुबह 11 बजे से NH-343 पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान दोनों ओ वाहनों की कतारें लग गई। पुलिस की समझाइश के बाद लगभग 4 घंटे बाद जाम खत्म हुआ। इस दौरान नगर बंद भी कराया गया। व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे SDM और पुलिस अफसरों ने 72 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी आश्वासन दिया।

विरोध में लोगों का चक्काजाम

लाठी से पीटकर बेरहमी से की गई हत्या
शव मिलने की सूचना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने फोरेंसिक को भी बुला लिया। शुरुआती जांच में सामने आया कि सुजीत को लाठी से बड़ी बेरहमी से पीटा गया और उसके बाद उसका गला दबाकर उसकी हत्या की गई। वहीं किरण काशी का गला काटने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने बताया कि मृतका किरण काशी की तीन साल पहले मानिकपुर शादी में हुई थी।  वह कुछ दिनों बाद ही बलरामपुर अपनी मां और छोटी बहन के साथ रह रही थी। फिलहाल इस अंधेकत्ल को लेकर पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कह पा रही है। सुजीत के घर वालों से पूछताछ में पता चला कि रविवार शाम को सुजीत घर से निकला था उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उसकी गाड़ी व मोबाइल भी पुलिस ने शव के पास से बरामद किया है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही वे आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।

प्राथमिकता एवं अंत्योदय वाले राशन कार्डधारियों की आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्यवाही 31 मार्च तक
मॉर्निंग वॉक पर निकला युवक हादसे का शिकार, ट्रक की चपेट में आने से हुई मौत
shreekanchanpath 24 # 07 November 2024
कोविड-19 की रोकथाम हेतु चिकित्सकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण 6 अप्रैल से
फर्जी ट्रैफिक पुलिस बनकर बाइक सवार को लूटने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे… ढाई साल से फरार था आरोपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तमिलनाडु पहुंचकर आईजी सुंदरराज के पिता को दी श्रद्धांजलि
Next Article CG Crime : अंधविश्वास में बुआ-फूफा ने कर दी भतीजे की हत्या, बालों की आहूति देना चाहते थे दोनों कातिल… भेजे गए जेल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?