ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश, 242 यात्रियों को लेकर जा रहा था विमान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNational

Big news : अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश, 242 यात्रियों को लेकर जा रहा था विमान

By Mohan Rao
Published: June 12, 2025
Share
विमान हादसा
SHARE

अहमदाबाद ए.। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया। अहमदाबाद के मेघाणी नगर इलाके में एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान में 242 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ करते ही हादसे का शिकार हो गया। घटनास्थल पर अग्निशमन दल की टीमें पहुंच गई हैं और राहत और बचाव कार्य जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया का विमान एआई171 गुरुवार को क्रैश हो गया है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था। उड़ान भरने के बाद विमान रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ है। हादसे के बाद डीजीसीए ने बयान जारी कर  बताया कि विमान में दो पायलट और केबिन क्रू के 10 सदस्यों समेत 242 यात्री सवार थे। विमान को कैप्टन सुमीत सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर उड़ा रहे थे।

VIDEO | Ahmedabad: Smoke seen emanating from airport premises. More details are awaited.

(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7)

(Source: Third Party) pic.twitter.com/qbO486KoEo

— Press Trust of India (@PTI_News) June 12, 2025

डीजीसीए ने बताया कि विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से दोपहर 1.38 पर उड़ान भरी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही पायलट ने एटीसी को मेडे की कॉल की थी, लेकिन जब एटीसी ने एयरक्राफ्ट से संपर्क साधने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला। विमान उड़ान भरते ही एयरपोर्ट परिसर के बाहर गिर गया, जिसके बाद धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया। विमान हादसे के बाद बचाव और राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ की कई टीमें मौके पर भेजी गई हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल भी अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी गुजरात सीएम और अहमदाबाद के कमिश्नर से फोन पर बात की है और उनसे हालात के बारे में जानकारी ली। एअर इंडिया ने भी हादसे की पुष्टि की है और बयान में कहा है कि वे हालात की समीक्षा कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी सवार थे। विजय रूपाणी के करीबी नितिन भारद्वाज से दिव्य भास्कर में बात की। भारद्वाज लंदन में रहते हैं। उन्होंने बताया कि एअर इंडिया की इसी फ्लाइट से गुजरात में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। रूपाणी अपनी बेटी से मिलने आ रहे थे। रूपाणी की 12 नंबर सीट थी।

बिलासपुर-उसलापुर के बीच बना रेल फ्लाईओवर, दूर होगी बिलासपुर यार्ड में ट्रेनों के क्रॉस होने की समस्या
CM भूपेश बघेल ने जन्मदिन पर युवाओं को दिया बीपीओ का तोहफा
कॉमर्स गुरु व शिक्षाविद डॉ संतोष राय ने कहा- स्कूलों व कॉलेज की शिक्षा मे राजनीति, किसान, जवान और स्वच्छता होना चाहिए अनिवार्य विषय
भेेंट मुकाकात कार्यक्रम: लापरवाही के चलते मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को किया निलंबित
राजिम माघी पुन्नी मेला: कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने मीडिया सेंटर का निरीक्षण किया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में ई-गवर्नेंस की ओर बड़ा कदम, मोबाइल एप पर मिलेगी कर्मचारियों की ‘कुंडली’
Next Article मुख्यमंत्री साय फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिंग कैंपेन में हुए शामिल, बोले- सभी की भागीदारी से पूरा होगा संकल्प

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?