ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : छत्तीसगढ़ में सफेमा (SAFEMA) कोर्ट मुंबई की कार्रवाई, जशपुर में गांजा तस्कर की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

Big news : छत्तीसगढ़ में सफेमा (SAFEMA) कोर्ट मुंबई की कार्रवाई, जशपुर में गांजा तस्कर की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज

By Mohan Rao Published March 22, 2025
Share
जशपुर में गांजा तस्कर की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सफेमा (SAFEMA) कोर्ट मुंबई की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। जशपुर के कुख्यात गांजा तस्कर हीराधर यादव की एक करोड़ 38 लाख से ज्यादा की संपत्ति को जशपुर पुलिस ने सफेमा (SAFEMA) कोर्ट मुंबई के माध्यम से फ्रीज कराया है। हीराधार यादव लंबे अरसे से गांजा तस्करी में शामिल है और कई बार गिरफ्तार भी हो चुका है। IG सरगुजा रेंज अंकित गर्ग एवं SSP शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पहली बार जशपुर जिले से सफेमा SAFEMA के तहत कार्रवाई की गई।

जशपुर जिले के हल्दीझरिया थाना बागबहार निवासी हीराधर यादव ओड़िसा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ तथा अन्य राज्यों में व्यापार का पुराना सरगना था। हीराधर यादव को चौकी कोतबा थाना बागबहार द्वारा 27 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा था, जिस पर अपराध क्र. 94/2024 धारा 20(बी)(ii)(सी) दर्ज किया गया था। अभियुक्त शातिर किस्म का गांजा तस्कर था। इसके खिलाफ जशपुर के अलावा सीतापुर में गांजा तस्करी के 02 मामले पंजीबद्ध किये गये थे। इससे पूर्व 2 जून 2024 की शाम में चौकी कोतबा द्वारा गांजा तस्करी की सूचना मिलने पर ग्राम पीठाआमा चौक के पास नाकाबंदी करने के दौरान कार क्र. सी.जी. 13 ए.डब्ल्यू 4063 कार के चालक एवं उसमें सवार कुछ व्यक्ति पुलिस को देखकर अंधेरे एवं पानी गिरने का मौका पाकर भाग गये।

पुलिस द्वारा उनके भागने पर तत्काल कार के पास जाकर घेराबंदी किया गया उक्त कार में एक 16 वर्षीय बालक मिला जो कार का गेट नहीं खुलने पर भागने में असफल रहा, पुलिस द्वारा उक्त बालक से गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर वाहन की तलाशी ली गई, तलाषी दौरान वाहन की डिक्की में मादक पदार्थ गांजा 27 किलोग्राम कीमती 2 लाख 70 हजार रुपए मिलने पर कार सहित जप्त कर अपचारी नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया। अपचारी बालक से पूछताछ पर बताया कि उक्त गांजा हीराधर यादव का है। पुलिस द्वारा हीराधर यादव को दिनांक 26.08.2024 को एवं उसके साथी महेश यादव को दिनांक 10.10.2024 को गिरफ्तार किया जा चुका है। हीराधर यादव के विरूद्ध सीतापुर थाना में गांजा तस्करी के 02 प्रकरण वर्ष 2014 एवं 2016 में दर्ज है, चौकी कोतबा में वर्ष 2024 में दर्ज किया गया है।

आईजी व एसएसपी ने दिए थे संपत्ति जांच के निर्देश
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह की नेतृत्व में उपरोक्त कार्यवाही की गई है। अधिकारियों द्वारा हीराधर यादव के द्वारा गांजे के अवैध व्यापार से अर्जित संपत्ति को चिन्हांकित करने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के परिपालन में SDOP पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल द्वारा जांच प्रस्तुत किया गया जिसके आंकड़े चौकाने वाले थे। गांजा तस्कर हीराधर यादव तथा उसके परिवारजनों के खातों में विगत 03 वर्ष से कम अवधि में ही 1.50 करोड़ से ज्यादा की राशि अंतरित की गई थी।

गांजे की रकम से बनाया दो मंजिला मकान
गांजे के अवैध व्यापार से अभियुक्त हीराधर यादव ने 05 वाहन तथा 02 मंजिला मकान कुल कीमत 1 करोड़ 38 लाख 82 हजार 134 रुपए का अर्जित किया था। स्वापक औषधि तथा मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम की धारा 68 के परिपालन में आयकर, उद्योग, बैंक तथा अन्य वित्तीय संस्थान, डाकघर, जीवन बीमा, राजस्व तथा राज्यकर के अधिकारियों से जानकारी का एकत्रण किया गया। रिपोर्ट सक्षम अधिकारी तस्कर एवं विदेशी मुद्रा छल साधक (संपत्ति संपहरण) अधिनियम् 1976 (साफेमा) मुंबई को प्रेषित की गई। अभिुयक्त को अपने अभिकर्ता के माध्यम से अपना पक्ष रखने का पूर्ण अवसर दिया गया। अंततः जशपुर पुलिस द्वारा किये गये आर्थिक अन्वेषण प्रमाणित होने पर अभियुक्त हीराधर यादव के ग्राम हल्दीझरिया स्थित मकान तथा 05 वाहन जिसमें 2 कार, 02 मोटर सायकल व 1 ट्रेक्टर को फ्रीज कर दिया गया।

सफेमा के तहत पहली बार हुई कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि  एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल द्वारा इसकी संपत्ति का विवरण प्राप्त कर सफेमा मुंबई कोर्ट में अत्यंत प्रोफेशनल तरीके से प्रस्तुत करने पर जशपुर जिले से प्रथम बार ऐसी कार्रवाई हुई है। जिले के अभ्यासतः अवैध नशा तस्करी के आरोपियों के विरूद्ध लगातार इस प्रकार की कार्यवाही की जायेगी।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao March 22, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Naxalite encounter : मारे गए 30 में से 20 नक्सलियों की हुई शिनाख्त, बीजापुर में 18 व कांकेर में दो की हुई पहचान
Next Article Bhilai Breaking : देर रात सेक्टर 9 के मकान में लगी आग… जिंदा जल गया बुजुर्ग

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?