ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में सक्रिय 86 नक्सलियों ने किया सरेंडर, तेलंगाना में जाकर डाले हथियार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में सक्रिय 86 नक्सलियों ने किया सरेंडर, तेलंगाना में जाकर डाले हथियार

By Mohan Rao
Published: April 5, 2025
Share
SHARE

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ से लगे तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में शनिवार को 86 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में ज्यादातर छत्तीसगढ़ के हैं। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बीच इतनी तादात में नक्सलियों का आत्मसमर्पण सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता बताई जा रही है। सरेंडर करने वाले नक्सली छत्तीसगढ़ में सक्रिय थे।

जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने कोठागुडेम के हेमचंद्रपुरम पुलिस मुख्यालय पहुंचकर मल्टी जोन-1 के आईजी चंद्रशेखर रेड्डी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 66 पुरुष और 20 महिलाएं शामिल हैं। ये सभी माओवादी लंबे समय से आईईडी ब्लास्ट, फायरिंग, हत्या और ठेकेदारों से वसूली जैसी गंभीर वारदातों में शामिल रहे हैं।

रेंज के आईजी चंद्रशेखर रेड्डी ने बताया कि इन सभी ने तेलंगाना सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चेयुथा’ के तहत आत्मसमर्पण किया है। सरकार ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास योजना के तहत तत्काल 25 हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की है। बताया जा रहा है कि यह आत्मसमर्पण ऐसे समय पर हुआ है जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर में नक्सल विरोधी गतिविधियों की समीक्षा कर रहे हैं। यह घटनाक्रम सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिससे क्षेत्र में शांति बहाली की उम्मीद और भी मजबूत हो गई है। इससे पहले बीते शुक्रवार को लाखों रुपयों के इनामी तीन पुरुष और एक महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया था।

मध्य प्रदेश के बाद महाराष्ट्र हो सकता है बीजेपी का नया मिशन
अमेरिका की जवाबी कार्रवाई: काबुल धमाकों के जवाब में अमेरिका का ड्रोन से हमला, आईएसआईएस का साजिशकर्ता ढेर
डॉ.खूबचंद बघेल छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान को जगाने और छत्तीसगढ़ की संस्कृति को आगे बढ़ाने वाले अग्रणी नेता थे : भूपेश बघेल
इस गांव में पंचायत ने बनवाया ऐसा टॉयलेट कि देखने वाले हैरान, तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल.. जानिए कहां का है यह मामला
सीएम साय की पहल पर रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में पीजी के दो नये कोर्स को सरकार की मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नमो नमो आत्मीय मिलन समारोह का भव्य आयोजन, योग आयोग के अध्यक्ष सिन्हा हुए शामिल
Next Article शिवनाथ ऑटोमोबाइल के अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर, कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?