रायपुर। 21 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले एक दिवसीय क्रिकेट मैच की सुरक्षा की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ पुलिस के 69 जांबाज अफसरों के कंधों पर होगी। इसके अलावा पुलिस व सुरक्षा बलों के जवान भी मैदान के चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा ने सोमवार को इन अफसरों की सूची जारी की है जो मैच के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।
बता दें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मे पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन किया जा रहा है। भारत दौरे पर आ रही न्यूजीलैंड टीम के साथ भारतीय टीम वनडे श्रृंखला खेलेगी। मैच को लेकर छत्तीसगढ़ में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। मैच के टिकट लगभग बिक चुके हैं। पहली बार छत्तीसगढ़ के लोगों को इन अंतरराष्ट्री क्रिकेटरों को देखने का मौका मिलेगा।
इस मैच में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ पुलिस की है। इसे देखते हुए डीजीपी अशोक जुनेजा ने छत्तीसगढ़ पुलिस के 69 अफसरों को सुरक्षा व्यवस्था की कमान सौंपी है।
यहां देखें इन अफसरों की सूची …..






