ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया सरेंडर, इन सभी पर था 65 लाख का इनाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

Big news : दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया सरेंडर, इन सभी पर था 65 लाख का इनाम

By Mohan Rao
Published: November 30, 2025
Share
37 नक्सलियों ने किया सरेंडर
SHARE

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति का प्रभाव लगातार देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में नक्सली बैकफुट पर हैं और इसका सबसे बड़ा कारण फोर्स का एक्शन माना जा रहा है। इसी कड़ी में दंतेवाड़ा जिले में रविवार को 37 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। मिनपा जैसी घटना में शामिल नक्सली ने अपने 36 साथियों के साथ आत्मसमर्पण किया है। इन सभी नक्सलियों के ऊपर 65 लाख का इनाम घोषित था।

दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि पूना मारगेम जिसका अर्थ पुनर्वास से पुनर्जीवन पहल पर भरोसा जताते हुए नक्सली हिंसा का मार्ग छोड़कर शांति और प्रगति के मार्ग को अपना रहे हैं और समाज की मुख्यधारा में शामिल हो रहे है। समर्पण करने वाले नक्सलियों में कुछ वर्ष पहले मिनपा में पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर 26 जवानों के बलिदान होने और 20 जवानों को घायल कर हथियार एवं एम्युनिशन लूटने की घटना में शामिल माओवादी ने भी सरेंडर किया है।

20 महीने में 508 नक्सलियों ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर, पिछले 20 महीनों में दंतेवाड़ा जिला में 165 ईनामी नक्सली सहित कुल 508 से अधिक नक्सलियों ने हिंसा का मार्ग छोड़कर सामाजिक मुख्यधारा को अपनाया है। नक्सलियों के नेतृत्व से लेकर आधार क्षेत्र के सक्रिय कैडर तक बड़ी संख्या में नक्सली संगठन से अलग हो चुके हैं। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 333 इनामी नक्सली सहित कुल 1160 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। जिसमें जिला दन्तेवाड़ा के साथ-साथ सीमावर्ती जिलों बस्तर, बीजापुर एवं नारायणपुर के 916 पुरूष  नक्सली तथा 244 महिला नक्सली शामिल हैं।

इन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

  1. कुमली उर्फ अनिता मण्डावी, कंपनी नम्बर 06 सदस्य/एसजेडसीएम कमलेश की गार्ड
  2. गीता उर्फ लख्मी उर्फ लक्ष्मी मड़काम कंपनी नम्बर 10 सदस्य
  3. रंजन उर्फ सोमा मण्डावी – कंपनी नम्बर 06 सदस्य
  4. भीमा उर्फ जहाज कलमू – कंपनी नम्बर 02 सदस्य
  5. क्रांति उर्फ पोदिये गावड़े – एसीएम आमदई एरिया कमेटी
  6. कुमारी मुन्नी कर्मा – प्लाटून नम्बर 16 सदस्य
  7. लक्ष्मी अटामी – प्लाटून नम्बर 16 सदस्य
  8. कृष्णा पदामी – पल्लेवाया पंचायत मिलिशिया कमाण्डर
  9. मगंड़ी उर्फ मंगली हेमला – ककाड़ी आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष
  10. दशरू डोडी – बेलनार आरपीसी मिलिषिया सदस्य
  11. नंदू मंडावी – गमपुर पंचायत सीएनएम कमाण्डर
  12. विज्जा मिच्चा – कोलनार आरपीसी मिलिशिया अध्यक्ष
  13. हिड़मे कुहड़ाम – मंलागेर एरिया पार्टी सदस्य/ एरिया कृषि शाखा अध्यक्ष
  14. रोशनी उर्फ हुंगी सोड़ी- आमदई एरिया कमेटी पार्टी सदस्य
  15. राजू उर्फ गांधी लेकाम- इन्द्रवती एरिया कमेटी पार्टी सदस्य
  16. जनकू वेको- बोड़गा आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष
  17. बुधराम माड़वी – पल्लेवाया आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष
  18. सुखमति उर्फ सुक्की ताती – एलओएस सदस्य
  19. सुकलू कड़ियाम – गमपुर आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष
  20. टाकलू उर्फ अजय कश्यप- आमदई एरिया कमेटी पार्टी सदस्य
  21. बामन मण्डावी – हण्ड्री आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष
  22. अर्जुन कुजाम – भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य
  23. कुमारी सोमारी परसा – इन्द्रावती एरिया कमेटी पार्टी सदस्य
  24. विजय ओयाम – इन्द्रावती एरिया कमेटी पार्टी सदस्य
  25. फुलमती उर्फ शांति वेको – भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य
  26. नितेश उर्फ बदरू अलामी – कुसमेली आरपीसी सीएनएम सदस्य
  27. सुखराम कुहड़ाम – जैगूर आरपीसी सीएनएम सदस्य
  28. मारा राम लेकाम – मूलवासी बचाओ मंच सदस्य (निरंक)
  29. हेमला बुगुर – ताकीलोड़ पंचायत कृषि शाखा सदस्य (निरंक)
  30. बबलु ओयाम – बेचापाल आरपीसी छात्र संगठन सदस्य (निरंक)
  31. मंगडू लेकाम – डोडीतुमनार आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य (निरंक)
  32. बामन उर्फ साई कुंजाम – डोडीतुमनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य
  33. मल्ला बारसे – रेवाली पंचायत संघम सदस्य (निरंक)
  34. पाण्डू ताती – ग्राम अचेली जीआरडी सदस्य (निरंक)
  35. नंदा मड़काम – ककाड़ी आरपीसी केएमएस सदस्य (निरंक)
  36. देवे मड़काम – ककाड़ी आरपीसी केएमएस सदस्य (निरंक)
  37. लिंगा कुंजाम – अरनपुर आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य (निरंक)
भारत ने 5जी परीक्षणों से चीनी कंपनियों को दूर रखने का किया फैसला, अमेरिका ने किया स्वागत
सुरक्षा बलों के लिए मरोदा रेलवे स्टेशन पर बना आस्थाई पंडाल, आयुक्त ने किया निरीक्षण
एफिल टावर के सामने लेडी लव मलाइका के साथ रोमांटिक हुए अर्जुन, शेयर की फोटोज़
दुश्मन पर और जोरदार होगा हमला: अमेरिका से 30 प्रीडेटर ड्रोन के अधिग्रहण के लिए सेना तैयार, जल्द हो सकती है घोषणा
9 करोड़ की लागत से जनजातीय संग्रहालय बनकर तैयार, सीएम विष्णुदेव साय कल करेंगे लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article DGP-IG कॉन्फ्रेंस : शहरी और टूरिस्ट पुलिसिंग को मजबूत करने और नए क्रिमिनल कानूनों के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर पीएम मोदी का ज़ोर
Next Article मुख्यमंत्री साय ने सुनी ‘मन की बात’, बोले- यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं यह देश की सामूहिक चेतना का बन गया है उत्सव

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?