ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News: बड़े भाई को जन्मदिन पर छोटे भाई की मिली यह खबर, जाने क्या है पूरा मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

Big News: बड़े भाई को जन्मदिन पर छोटे भाई की मिली यह खबर, जाने क्या है पूरा मामला

By Om Prakash Verma
Published: March 18, 2023
Share
Big News: बड़े भाई को जन्मदिन पर छोटे भाई की मिली यह खबर, जाने क्या है पूरा मामला
Big News: बड़े भाई को जन्मदिन पर छोटे भाई की मिली यह खबर, जाने क्या है पूरा मामला
SHARE

रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। ऐसे में वज्रपात होना भी लाजिमी है, लेकिन अक्सर गर्मी के दिनों में कम ही बिजली चमकती है या वज्रपात होती है। लेकिन आज प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से एक छात्र की मौत हो गई है। वज्रपात की वजह से प्रदेश में यह हादसा जीपीएम यानि के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में हुआ है। बड़े भाई के जन्मदिन की तैयारी कर रहा छात्र की आकाशीय बिजली गिरने से जान चली गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

छोटे भाई के जन्मदिन की कर रहा था तैयारी
हादसा जीपीएम के मरवाही क्षेत्र में हुआ है। भर्रीडांड़ गांव के केवट मोहल्ला निवासी शुभम केवट के छोटे भाई का शुक्रवार को जन्मदिन था। इसे लेकर सभी लोग कमरे को सजा रहे थे। मौसम खराब होने और लगातार बारिश के चलते बार-बार बिजली आ-जा रही थी। इसे देखते हुए शुभम मोमबत्ती खरीदने मोहल्ले की दुकान में जाने के लिए निकला। अभी वह घर से कुछ दूर ही पहुंचा था कि तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकी और उस पर गिर पड़ी। कुछ देर बाद जब लोगों की नजर पड़ी तो शुभम को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, वहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।

भाई के जन्मदिन के दिन ही मिली मौत
शुभम की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया है। शुभम 15 साल का था और नौवीं का छात्र था। वह अपने बुजुर्ग दादा और मां के साथ रहता था। उसके पिता की कुछ समय पहले मलेरिया बुखार के चलते ही मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मरवाही विधायक डॉक्टर केके ध्रुव भी गांव पहुंचे और परिजनों से मिलकर शोक प्रकट किया। वहीं पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है। बच्चे के परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने को लेकर प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू की गई है।

बिजली गिरने पर कैसे करें बचाव

  • बिजली गिरने के तुरंत बाद घर से बाहर न निकलें। मौसम विभाग के जानकार बताते हैं कि जब तूफान गुजर जाता है, उसके 30 मिनट बाद तक बिजली गिरने से ही अधिकांश मौतें होती हैं।
  • अगर आप निश्चिंत हैं कि एक ही जगह पर दो बार बिजली नहीं गिर सकती है, तो आप गलत हैं। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।
  • अगर आपके आसपास कहीं बादल गरज रहे हों और आपके रोंगटे खड़े हो रहे हैं तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि वहां बिजली गिर सकती है। ऐसी स्थिति में यह जरूरी है कि आप नीचे दुबक कर पैरों के बल बैठ जाएं, अपने हाथ घुटने पर और सिर को दोनों घुटनों के बीच रख लें। इससे आपका संपर्क जमीन से कम से कम होगा। ऐसे में आपको खतरा भी कम होगा।
  • अगर बारिश हो रही है और बिजली कड़क रही है, तो छतरी या मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें, क्योंकि धातु के जरिये बिजली आपके शरीर में प्रवेश कर सकती है।

आकाशीय बिजली गिर जाए, तो क्या करें

  • अगर किसी व्यक्ति पर बिजली गिर जाए, तो उसके लिए जितनी जल्दी हो सके डॉक्टर की मदद मांगें। इस बात को याद रखें कि जिस व्यक्ति पर बिजली गिरी है, उसे छूने से आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।
  • अगर किसी व्यक्ति पर बिजली गिरी है, तो तुरंत उसकी नब्ज चेक करें और अगर प्राथमिक उपचार देना चाहते हैं तो दे सकते हैं।
  • मौसम विभाग के जानकार बताते हैं कि बिजली गिरने से शरीर में दो जगहों पर जलने की संभावना होती है। पहला, जहां से आकाशीय बिजली ने शरीर में प्रवेश किया और दूसरा, जिस जगह से उसका निकास हुआ, जैसे पैर के तलवे।
  • शरीर पर बिजली गिरने से व्यक्ति की हड्डियां टूट सकती हैं, उसे सुनाई या दिखाई देना बंद हो सकता है या जान भी जा सकती है। इसलिए सतर्क रहें।
नक्सलियों ने जलाए 9 वाहन, खदान के लिए चल रहा था पहाड़ों को काटने का काम
कैबिनेट का बड़ा फैसला : पीएम आवास योजना की प्रतिक्षा सूची के पात्र परिवारों मिलेंगे आवास… जानिए कैबिनेट के अहम निर्णय
जब गीता मां ने राघव का स्लो मोशन देख कर दिया था रिजेक्ट, पब्लिक ने बदली कॉकरोच की किस्मत…
समय-सीमा में नियमित रूप से बनेंगे राशन कार्ड
विधायक देवेंद्र यादव की विश्वास यात्रा को मिल रहा समर्थन, हजारों की संख्या में शामिल हो रही महिलाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG में मौसम की मार : आकाशीय बिजली की चपेट में आए दो किसान… मौके पर मौत
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज कांकेर व बिलासपुर का दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?