ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big game of forgery : गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च कर किया कॉल, ठगों ने कर दिया खेल, रायपुर के चार लोगों से 19 लाख की ठगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

Big game of forgery : गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च कर किया कॉल, ठगों ने कर दिया खेल, रायपुर के चार लोगों से 19 लाख की ठगी

By Mohan Rao
Published: February 14, 2023
Share
दुर्गापुर से पकड़ाए पांच बदमाश
SHARE

Raipur. जालसाजी (forgery) करने वाले रोज नए तरीके इजाद कर लेते है। डिजिटल दुनिया (digital world) में लोग ऑनलाइन होने वाले काम के आदी हो चुके हैं और इसका ठग बखूबी फायदा भी उठा रहे हैं। जालसाजों ने अब गूगल को भी नहीं छोड़ा है। गूगल कस्टमर केयर (google customer care) के नाम पर लोगों से ठगी की जा रही है। राजधानी रायपुर में ऐसे चार अलग अलग मामले सामने आए जिसमें ठगों ने 19 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी की। पुलिस के पास पहुंच रही लगातार शिकायतों के बाद रायपुर पुलिस ने इस मामले में जामताड़ा के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल रायपुर के अलग अलग थानों में पुलिस को गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करने के बाद ठगी की शिकायतें मिल रही थी। सुदर्शन जैन नाम के शख्स ने बैंक में अपना रजिस्टर नंबर बदलने के लिए कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। इसके बाद जो नंबर मिला उस पर कॉल करने पर कॉलर ने पे पे सपोर्ट नाम का ऐप डाउनलोड करने कहा। एप डाउनलोड करने के बाद इनके खाते से 14 लाख निकाल लिए गए। इसी प्रकार पंडरी के कारोबारी सुभाष जैन के खाते से भी इसी प्रकार कस्टमर केयर नंबर सर्च करने पर 1 लाख 42 हजार निकाल लिए गए। वहीं संध्या काबरा नाम की महिला के से भी इसी तरह 2 लाख 12 हजार निकाल लिए गए। एक अन्य मामले में रायपुर के केदार प्रधान से भी ठगी हुई। इन चार मामलों में ठगों ने 19 लाख 54 हजार रुपए की ठगी की थी।

151 सिम कार्ड बरामद

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में बैठकर कर रहे थे ठगी
लगातार ठगी की शिकायतों के बाद रायपुर पुलिस (Raipur Police) एक्टिव हुई और फोन नंबर व जिन खातों में रुपए ट्रांसफर हुए उसकी जानकारी लेने पर पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर (Durgapur) का लोकेशन मिला। इसके बाद रायपुर पुलिस की एक टीम दुर्गापुर पहुंची। यहां पर एक कमरे से पुलिस ने पांच बदमाशों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए युवकों में एमडी आलम, दिनेश राय, प्रकाश राज, महेंद्र सिंह और रोहित कुमार यादव शामिल हैं और सभी झारखंड के जामताड़ा से ताल्लूक रखते हैं। इनके पास से अलग अलग कंपनियों के 151 सिम कार्ड, 11 एटीएम व 16 मोबाइल फोन बरामद किए गए। लंबे समय से यह लोग इस प्रकार की ठगी का काम कर रहे हैं।

ठगी का तरीका भी हैरान करने वाला
ठगी के लिए इन लोगों ने गुगल पर बड़ी कंपनियों के कस्मर केयर नंबर की जगह अपने नंबर डाल रखे थे। जिस किसी शख्स को अपने खातों से संबंधित शिकायत के लिए कस्टमर केयर की नंबर जरूरतर होती तो वे गूगल पर नंबर सर्च करते। यहां पर वे इन ठगों के नंबर पर कॉल करते। ठग पहले से ताक में रहते हैं। कॉल मिलते ही किसी न किसी प्रकार से कोई एप डाउनलोड कराते हैं विश्वास में लेकर एटीएम पिन से लेकर ओटीपी तक पूछ लेते हैं। इस प्रकार आम आदमी को पता भी नहीं चल पाता कि उसके साथ कैसे ठगी हो गई। बाद में पता चलता है कि उसके खाते से रुपए कट गए हैं।

रखें ‘लक्ष्मण रेखा का खयाल’ : कोर्ट के फैसलों के प्रति बेरुखी अच्छी नहीं, सीजेआई बोले- पीआईएल बनीं, पर्सनल इंट्रेस्ट लिटिगेशन
भाजपा सुपेला मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने किया पदभार ग्रहण
मुसीबत में तानाशाह किम जोंग उन, बहन को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
पुणे में तेजधार हथियार से शिवसेना नेता की हत्या, तीन लोग गिरफ्तार
Big Breaking : नितेश यादव के बाद भिलाई निगम के उपसभापति इंजी. सलमान की भी पार्षदी गई, संभायुक्त ने किया बर्खास्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News: वंदे भारत एक्सप्रेस फिर हुई हादसे का शिकार, भिलाई के इस क्रासिंग पर हुआ हादसा Big News: वंदे भारत एक्सप्रेस फिर हुई हादसे का शिकार, भिलाई के इस क्रासिंग पर हुआ हादसा
Next Article अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस Big accident : 17 महिलाओं को कुचलते हुए निकल गई एसयूवी, पांच महिलाओं की मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?