ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ा फैसला: पीजी मेडिकल के विद्यार्थियों को तीन माह करनी ही होगी मरीजों की सेवा, तभी अंतिम वर्ष की परीक्षा में बैठने माना जायेगा योग्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बड़ा फैसला: पीजी मेडिकल के विद्यार्थियों को तीन माह करनी ही होगी मरीजों की सेवा, तभी अंतिम वर्ष की परीक्षा में बैठने माना जायेगा योग्य

By @dmin
Published: September 21, 2020
Share
बड़ा फैसला: पीजी मेडिकल के विद्यार्थियों को तीन माह करनी ही होगी मरीजों की सेवा, तभी अंतिम वर्ष की परीक्षा में बैठने माना जायेगा योग्य
बड़ा फैसला: पीजी मेडिकल के विद्यार्थियों को तीन माह करनी ही होगी मरीजों की सेवा, तभी अंतिम वर्ष की परीक्षा में बैठने माना जायेगा योग्य
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के ज्यादातर हिस्सों में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए अब एमबीबीएस करने के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) करने वाले सभी छात्रों को पढ़ाई के साथ जिला अस्पताल में तीन माह तक सेवा देना अनिवार्य होगा।
इसके बाद ही उन्हें अंतिम वर्ष की परीक्षा में बैठने के योग्य माना जाएगा। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के बोर्ड ऑफ गर्वनेंस ने यह फैसला लेते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है।
नए आदेशों के अनुसार, शैक्षणिक वर्ष 2020-21 से ही इन नए नियमों को लागू कर दिया गया है। एमडी या एमएस करने वाले सभी स्नातकोत्तर विद्यार्थी तीन महीने के लिए जिला अस्पताल या किसी जिला स्वास्थ्य केंद्र में सेवाएं देंगे। यह रोटेशन तीसरे, चौथे और पांचवें सेमेस्टर में शामिल किया गया है। इसे जिला रेजीडेंसी कार्यक्रम (डीआरपी) नाम दिया गया है।
साथ ही प्रशिक्षण हासिल कर रहे स्नातकोत्तर चिकित्सा छात्र को ‘जिला रेजीडेंट’ के नाम से जाना जाएगा। जिला अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए यह बदलाव किया गया है। भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम 1956 के तहत सभी मेडिकल कॉलेजों के लिए अनिवार्य होगा।
नए बदलाव के तहत जिला अस्पताल में तैनात होने के बाद मेडिकल छात्र को प्रशिक्षण के लिए वरिष्ठ डॉक्टर की निगरानी में रखा जाएगा। छात्र को ओपीडी, आपातकालीन, आईपीडी के अलावा रात में भी ड्यूटी देनी होगी। इस रोटेशन के बारे में संबंधित जिला अस्पताल को भी पहले से मेडिकल छात्रों की सूची उपलब्ध हो जाएगी ताकि उन्हें यह पता रहे कि कौन कौन छात्र नए रोटेशन के तहत उनके यहां सेवाएं देने वाले हैं।

वैक्सीन से ही हारेगा कोरोना, यूनिसेफ ने कहा- पोलियो के खतरनाक वायरस जैसा होगा हाल
Breaking News : सीएम के मीडिया सलाहकार पंकज झा सहित तीन आयोग के अध्यक्षों को मिला केबिनेट व राज्यमंत्री का दर्जा
Bhilai Breaking : सेंट्रल एवेन्यू में कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो महिला आरक्षक घायल… हालत गंभीर
बीएसपी टाउनशिप में पांच दिन तक बिजली कटौती, मेंटेनेंस के लिए रोजाना बंद रहेगी 3:30 घंटे बिजली
नवरात्रि का दिख रहा असर: कोरोना के मामले फिर 19 हजार के करीब…. 246 लोगों की मौत, स्वस्थ होने वाले की संख्या घटी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News: Bhilai Chamber demands from District Administration गणेश चतुर्थी की तरह नवरात्रि भी रहेगी फीकी: रायपुर जिला प्रशासन ने मूर्ति स्थापना को लेकर जारी किए दिशानिर्देश… जाने कैसी होगी इस बार की पूजा
Next Article वन्यप्राणी सांभर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल सहित एक अल्टो कार भी जब्त
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?