लखनऊ (एजेंसी)। यूपी कैबिनेट के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले योगी सरकार ने किसानों के हित में बड़ी घोषणा की है। सीएम योगी ने सीएम योगी ने 25 रुपये गन्ना मूल्य बढ़ाने का ऐलान किया है। गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी की घोषणा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 315 रुपये वाले गन्ने का ममूल्य अब 340 रुपये प्रति कुंत दिया जाएगा। 315 रुपये मूल्य वाले गन्ने का 350 रुपये कुंतल गन्ना मूल्य मिलेगा।

लखनऊ में आयोजित किसान सम्मेलन में रविवार को गन्ना मूल्य की बढ़ोत्तरी की घोषणा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बसपा सरकार में 21 चीनी मिलें बंद हुईं थीं। पिछले साढ़े चार सालों के अंदर हमने किसानो से अन्न की रिकॉर्ड खरीद की है। सपा-बसपा की सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि जो काम यूपी सरकार में हुए हैं वह पिछले की सरकारें भी कर सकती थीं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों से पूछना चाहिए कि उन्होंने किसानों से अन्न खरीदने की व्यवस्था क्यों नहीं की। सीएम योगी ने कहा कि अगर हम गेहूं खरीद की बात करें तो पिछली सरकार ने 19,02,08 किसानों को 12,808 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। हमारी सरकार ने 43,75,574 किसानों को 36,504 करोड़ रुपये का गेहूं भुगतान उनके खाते में किया है।




