ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big Breking:_ईडी की बड़ी कार्रवाई: इस मामले में कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

Big Breking:_ईडी की बड़ी कार्रवाई: इस मामले में कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापे

By @dmin
Published: September 6, 2022
Share
Big Breking:_ईडी की बड़ी कार्रवाई: इस मामले में कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापे
Big Breking:_ईडी की बड़ी कार्रवाई: इस मामले में कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापे
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली सरकार की शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना समेत महाराष्ट्र में ईडी के अधिकारियों का तलाशी अभियान जारी है।

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति सवालों के घेरे में है। भारतीय जनता पार्टी ने इसको लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर घोटाले का आरोप लगाया है। इसको लेकर सीबीआई पहले ही मनीष सिसोदिया के घर व बैंक लॉकर की तलाशी ले चुकी है। अब इस मामले में ईडी ने कार्रवाई की है। ईडी ने सीबीआई से मामले से जुड़े दस्तावेज मांगे थे।

30 स्थानों पर चल रही छापेमारी
ईडी के अधिकारियों ने बताया, आबकारी नीति में कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पांच राज्यों की 30 लोकेशन पर तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों के अनुसार, यह छापेमारी मामले में नामजद लोगों पर की जा रही है। इसमें मनीष सिसोदिया या अन्य किसी सरकारी कर्मचारी से जुडे परिसरों में ईडी के अधिकारी नहीं पहुंचे हैं। दरअसल, ईडी ने सीबीआई की प्राथमिकी का संज्ञान लेने के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत मामले में जांच शुरू की है, जिसमें सिसोदिया और 14 अन्य का नाम है। ईडी इस बात की जांच कर रही है कि क्या पिछले साल नवंबर में लाई गई दिल्ली आबकारी नीति के निर्माण और क्रियान्वयन में कथित अनियमितताएं की गई थीं।

भाजपा ने जारी किया था स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो
भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को दिल्ली सरकार के कथित भ्रष्टाचार को लेकर एक स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो जारी किया था। पार्टी नेता संबित पात्रा ने दावा किया था कि स्टिंग में शराब कारोबारी सनी मारवाह के पिता कुलविंदर मारवाह हैं। उन्होंने कहा था कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति सीधे तौर पर मनीष सिसोदिया को पैसा पहुंचाता था।

यह है मामला
दरअसल एलजी ने दिल्ली के सचिव की एक रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। 8 जुलाई को यह रिपोर्ट भेजी गई थी। जिसमें पिछले साल लागू की गई आबकारी नीति पर सवाल उठाए गए थे। जिसमें आबकारी नीति (2021-22) बनाने और उसे लागू करने में लापरवाही बरतने के साथ ही नियमों की अनदेखी और नीति के कार्यान्वयन में गंभीर चूक के आरोप हैं। इसमें अन्य बातों के साथ-साथ निविदा को अंतिम रूप देने में अनियमितताएं और चुनिंदा विक्रेताओं को टेंडर के बाद लाभ पहुंचाना भी शामिल है। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया कि शराब बेचने की वालों की लाइसेंस फीस माफ करने से सरकार को 144 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। आबकारी मंत्री के तौर पर मनीष सिसोदिया ने इन प्रावधानों की अनदेखी की है।

Big news : कुत्ते का जूठन परोसने के मामले में बड़ी कार्रवाई, प्रधान पाठक व शिक्षक निलंबित, तीन शिक्षकों का इंक्रिमेन्ट रुका
गायक जस मानक के कार्यक्रम में हंगामा, मची भगदड़, कई दर्शक हुए चोटिल…
आतंकी हमला: अनंतनाग में सीआरपीएफ बंकर पर फायरिंग, हमलावरों को पकडऩे के लिए घेराबंदी
पशु तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दो पिकअप में भरकर ले जा रहे 25 मवेशी… तस्कर फरार
देश में कोरोना वायरस के 5734 पॉजिटिव केस 166 की मौत, पिछले 24 घंटों में 17 की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांकेर के मलाजकुडूम जलप्रपात में बड़ा हादसा, पिकनिक मनाने गए दो युवक तेज बहाव में बहे कांकेर के मलाजकुडूम जलप्रपात में बड़ा हादसा, पिकनिक मनाने गए दो युवक तेज बहाव में बहे
Next Article शेख हसीना की भारत यात्रा से बौखलाया पाकिस्तान, एलओसी पर की गोलीबारी, मिला करारा जवाब शेख हसीना की भारत यात्रा से बौखलाया पाकिस्तान, एलओसी पर की गोलीबारी, मिला करारा जवाब

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?