बीजिंग (एजेंसी)। ब्लूमबर्ग के अनुसार, चीन सरकार के शीर्ष स्वास्थ्य प्राधिकरण के अनुमान के मुताबिक, चीन में इस सप्ताह एक दिन में ही लगभग 37 मिलियन मतलब 3 करोड़ 70 लाख लोग कोविड-19 से संक्रमित हो गए। यह आंकड़े दुनिया भर में जताए गए दावों से भी अधिक हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की बुधवार को हुई आंतरिक बैठक के मिनटों के अनुसार, दिसंबर के पहले 20 दिनों में कम से कम 248 मिलियन लोग, या लगभग 18 प्रतिशत आबादी के वायरस से संक्रमित होने की संभावना है।

यदि यह आंकड़े सही हैं, तो यह जनवरी 2022 में एक दिन में लगभग 4 मिलियन के संक्रमण दर के रिकॉर्ड को तोड़ देगी। बीजिंग के जीरो कोविड नीति को खत्म करने से आबादी में अत्यधिक संक्रामक कोरोना के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट का अबाध प्रसार हुआ है। एजेंसी के अनुमान के अनुसार, चीन के दक्षिण-पश्चिम में सिचुआन प्रांत और राजधानी बीजिंग के आधे से अधिक निवासी संक्रमित हो गए हैं। चीन में लोग अब संक्रमण का पता लगाने के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट का उपयोग कर रहे हैं।
घुट-घुटकर अस्पताल के बाहर दम तोड़ रहे लोग
कोरोना की वजह से लोगों को सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही है। पूरे चीन में ऑक्सीजन का संकट हो गया है। ऐसे ही कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें लोग अस्पताल के बाहर घुट-घुटकर मर रहे हैं। एक महिला अस्पताल के बाहर सांस नहीं ले पा रही थी। रोते हुए सांस लेने की वह काफी कोशिश कर रही थी। आसपास खड़े लोग डॉक्टर को बुलाते रहे और उनके सामने महिला ने दम तोड़ दिया।
Difficult to watch. Young woman obviously couldn’t breathe. After she collapsed, people around her were calling, “Doctor! Doctor!” But no doctors came out. She died.
— Inconvenient Truths by Jennifer Zeng 曾錚真言 (@jenniferzeng97) December 22, 2022
Judging from the accent of some of the people in the video, I think this could be in #Chongqing City. #ChinaCovid pic.twitter.com/9IK0A0mtDV
16 लोगों को संक्रमित कर रहा एक मरीज
चीन में अभी कोरोना की रफ्तार काफी तेज हो गई है। एक मरीज यहां 16 लोगों को संक्रमित कर रहा है। इससे लोग काफी घबराए हुए हैं।
Don’t know when or where, but obviously in #CCPChina. One of the persons has a Sichuan accent. My hometown is Sichuan, so I can tell.
— Inconvenient Truths by Jennifer Zeng 曾錚真言 (@jenniferzeng97) December 21, 2022
The man who posted this only put this caption: “Have you seen hell?”#chinacovid #coronavirus #China #CCPVirus #CCP #ChinaCovidSurge pic.twitter.com/XM8xRmAgPa
कंपनियों से सीधे दवाएं खरीद रहे लोग
अस्पतालों, मेडिकल स्टोर्स में दवाओं का संकट हो गया है। इसके चलते दवा कंपनियों के बाहर लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लग रहीं हैं। लोग सीधे कंपनियों से दवा खरीदने की कोशिश कर रहे हैं।
Medicine shortage in China made People directly rush to the factory…look at the long queues outside Medicine Factory…#China #CovidIsNotOver #CovidIsntOver #Corona #COVID #chinacovid #COVID19 #coronavirus pic.twitter.com/wD6dOmzTQm
— Jyot Jeet (@activistjyot) December 23, 2022
जनवरी के अंत के बीच कोरोना पीक पर होगा
इस बीच, सरकार ने कोरोना संक्रमित मामलों की दैनिक संख्या प्रकाशित करना बंद कर दिया है। डेटा कंसल्टेंसी के मुख्य अर्थशास्त्री चेन किन ने ऑनलाइन कीवर्ड सर्च के विश्लेषण के आधार पर बताया है कि चीन के अधिकांश शहरों में दिसंबर के मध्य और जनवरी के अंत के बीच कोरोना पीक पर होगा। उनके मॉडल से पता चलता है कि शेन्ज़ेन, शंघाई और चोंगकिंग के शहरों में लाखों लोग संक्रमित हो चुके हैं।
चीन में लग सकता है संपूर्ण लॉकडाउन
माना जा रहा है कि राष्ट्रपति जिनपिंग इस बैठक के बाद चीन में संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान कर सकते हैं। विशेषज्ञों ने बीजिंग में संक्रमण दर 50 से 70 फीसदी होने की आशंका जताई है। शंघाई में अगले सप्ताह तक ढाई करोड़ लोगों के कोविड पॉजिटिव होने की आशंका जताई गई है।
आंकड़े छुपाने का आरोप
जिनपिंग सरकार पर कोरोना के आंकड़े छुपाने का आरोप भी लगा है। सरकार के मुताबिक, बीते एक सप्ताह में कोरोना से सिर्फ 8 लोगों की मौत हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अकेले 20 दिसंबर को चीन में 36 मिलियन केस सामने आए थे। वहीं, 19 नवंबर से 18 दिसंबर तक चीन में 11 लाख लोगों के डेथ सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया गया है। बीजिंग और शंघाई में 60-60 तो वहीं चेंगदु में 40 नए कब्रिस्तान बनाए जा रहे हैं।




