भिलाई। 12 दिनों से हड़ताल पर बैठे सरकारी अधिकारी और कर्मचारी की हड़ताल खत्म हो गई है शुक्रवार दोपहर मंत्री रविंद्र चौबे ने बैठक की मध्यस्थता की और फेडरेशन के साथ बातचीत कर हड़ताल को खत्म कराया ।वर्तमान में कर्मचारियों को 28% महंगाई भत्ता मिल रहा है इसे 34% किए जाने की मांग थी जो 6% अटका हुआ था उसे देने की बात तय हो गई है फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि दिवाली या राज्योत्सव के आसपास इस राशि का भुगतान कर्मचारियों को किया जाएगा एरियस भी मिलेगा।

4 लाख शासकीय कर्मी भी शामिल
इसमें करीब 4 लाख कर्मचारी और कई संगठन हड़ताल में शामिल थे। इससे पहले गुरुवार को इस आंदोलन में शामिल तमाम संगठनों के पदाधिकारियों ने बैठक की थी। इसमें हड़ताल खत्म करने पर सहमति नहीं बन पाई थी, लेकिन शुक्रवार को हुई कोर कमेटी की बैठक के बाद हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी गई। इस मामले में मिनिस्टर रविंद्र चौबे कर्मचारियों से सरकार की ओर से बात कर रहे थे। हड़ताल खत्म होने के बाद सभी जिलों में कर्मचारी लौट जाएंगे और सोमवार से काम शुरू होगा।




