ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big Breaking : जिंदल स्टील के चेयरमेन नवीन जिंदल को मिली जान से मारने की धमकी, सेंट्रल जेल के बंदी ने भेजी चिट्ठी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

Big Breaking : जिंदल स्टील के चेयरमेन नवीन जिंदल को मिली जान से मारने की धमकी, सेंट्रल जेल के बंदी ने भेजी चिट्ठी

By Mohan Rao
Published: January 24, 2023
Share
नवीन जिंदल
SHARE

रायगढ़। जिंदल स्टील पावर लिमिटेड (Jindal Steel Power Limited) के चेयरमैन नवीन जिंदल बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी ने धमकी भरा पत्र भेजा है। जिंदल स्टील के चेयरमेन से पत्र के द्वारा फिरौती की मांग की गई और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। चिट्ठी मिलने के बाद कंपनी में हड़कंप मच गया है। इस मामले में कंपनी के जिंदल स्टील पावर लिमिटेड के महाप्रबंधक सुधीर रायने कोतरा रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत पर पुलिस ने 386, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है।

कोतरा रोड पुलिस के अनुसार जिंदल स्टील पावर लिमिटेड के महाप्रबंधक सुधीर राय ने अपनी शिकायत में बताया कि 18 जनवरी 2023 को डाक के माध्यम से एक लिफाफा मिला। लिफाफे को 23 जनवरी को खोल कर चेक किया गया। लिफाफा में क्रमांक 4563/97 केन्द्रीय जेल बिलासपुर के द्वारा हस्ताक्षर कर नवीन जिंदल चेयरमेन जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड को सम्बोधित करते हुए असभ्य, अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए 05 मिलियन ब्रिटिश पाउंड की मांग फिरौती के रूप में की गई। 48 घण्टे के भीतर फिरौती की रकम का भुगतान न होने पर जान से मारने की धमकी दिया गया।

बता दें जिंदल स्टील एंड पावर प्रदेश में निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा उद्योग समूह है। छत्तीसगढ़ में समूह ने हजारों करोड़ रुपए का निवेश स्टील, पावर, माइनिंग, सीमेंट उद्योगों की स्थापना और संचालन किया हुआ है। हजारों की संख्या में लोगों को इससे रोजगार भी मिल रहा है। ऐसे में नवीन जिंदल को धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। धमकी भरे पत्र के अंत में भेजने वाले ने अपना हस्ताक्षर करते हुए कैदी संख्या 4563/97 केन्द्रीय जेल बिलासपुर लिखा है। लिफाफे के उपर प्रेषक का नाम आई जुनार राजेन्द्र नगर बिलासपुर लिखा हुआ है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।

खगडिय़ा में डॉक्टर ने डिलीवरी के दौरान काटा नवजात का गला, जच्चा और बच्चा दोनों की मौत
CG के मंदिरों में चोरों का धावा : इस जिले के पांच मंदिरों में चोरी, दानपेटी का ताला तोड़कर कैश ले गए चोर
छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से मुलाकात कर उनके स्वास्थ की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की
फुण्डहर, धरसीवां और तिल्दा में कोविड केयर सेंटर प्रारंभ…. 85 ऑक्सीजन युक्त बेड के साथ साथ 310 बेड की संख्या बढ़ी
लव मैरिज के बाद जन्मी नवजात बेटी को पिता ने जमीन पर पटक कर मार डाला, रोते हुए थाने पहुंची मां…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर रिलीज, रणबीर-श्रद्धा ने लगाया रोमांस का तड़का…
Next Article पिछले दो साल काफी संघर्षपूर्ण रहे: निक्की तंबोली

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?