भिलाई। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस कर भिलाई में बड़ा झटका लगा है। भिलाई निगम के वार्ड 47 के पार्षद व जोन -4 के अध्यक्ष भूपेन्द्र यादव ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार रात हो भूपेन्द्र यादव ने भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर को इस्तीफा सौंपा है। इस्तीफे के कारण को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है लेकिन माना जा रहा है पार्टी द्वारा लगातार की जा रही उपेक्षा के कारण उन्होंने इस्तीफा दिया है।

जोन -4 के अध्यक्ष भूपेन्द्र यादव के इस्तीफे के बाद गुरुवार रात को महापौर नीरज पाल, सभापति गिरवर बंटी साहू व भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने उनसे मुलाकात की। काफी मनाने का प्रयास भी किया गया। इसके बाद क्या हुआ इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर का कहना है कि इस्तीफे जैसी कोई बात नहीं है साथ में बैठकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मुकेश चंद्राकर का कहना है कि भूपेन्द्र यादव ने इस्तीफा दिया भी है तो वह उनके पास नहीं पहुंचा है।




