ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्थापना दिवस पर एसआर हॉस्पिटल के चेयरमेन की बड़ी घोषणा, हर माह की 25 तारीख को होंगे नि:शुल्क ऑपरेशन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

स्थापना दिवस पर एसआर हॉस्पिटल के चेयरमेन की बड़ी घोषणा, हर माह की 25 तारीख को होंगे नि:शुल्क ऑपरेशन

By Mohan Rao
Published: December 10, 2022
Share
एसआर हॉस्पिटल के चेयरमेन संजय तिवारी
SHARE

दुर्ग। एसआर अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर चिखली दुर्ग का छठवां  स्थापना दिवस अस्पताल परिसर में मनाया गया। इस मौके पर एसआर अस्पताल के चैयरमेन संजय तिवारी ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को विशेष सौगात देते हुए मंच से घोषणा करते हुए कहा कि प्रत्येक माह की 25 तारीख को नार्मल डिलवरी एवं सिजेरियन डिलवरी, मोतियाबिंद ऑपरेशन, नसबंदी ऑपरेशन निःशुल्क किए जाएंगे। मरीजों को केवल दवाईयों व पैथालॉजी जांच का खर्च उठाना होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव उपस्थित हुए। कार्यक्रम के विशेष अतिथि डॉ जेपी मेश्राम मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग रहे। कार्यक्रम में बतौर अतिथि डॉ अनुपम लाल ज्वाइन्ट डॉयरेक्टर JLNH सेक्टर 9 भिलाई एवं डॉ श्रुतिका ताम्रकार यादव एवं मोहन चंद्राकर उपस्थित हुए। अवसर पर अस्पताल के स्टाफ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। स्थापना दिवस के अवसर पर अस्पताल में निःशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था । शिविर में विभिन्न ऑपरेशन निःशुल्क  किया गया। नारी शक्ती को विशेष सौगात देते हुए नार्मल डिलवरी व सिजेरियन डिलवरी व नसबन्दी के आँपरेशन निःशुल्क किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने अस्पताल के स्थापना दिवस के अवसर पर अस्पताल के टीम के सदस्यो को बधाई दी एवं अस्पताल द्वारा सर्मपण भाव से किए जा रहे मानव सेवा कार्य हेतु समस्त डॉक्टर व स्टाफ को साधुवाद दिया। एसपी डॉक्टर पल्लव ने कहा कि अस्पताल काफी पॉजिटिवली काम कर रहा है। अस्पताल ने कोरोना काल व डेंगू के समय काफी सहयोत्मक काम किया था जिसके कारण जिला संभल पाया। अभी भी समय समय पर अस्पताल द्वारा नि:शुल्क शिविरों के माध्यम से लोगों की सेवा की जा रही है। अस्पताल के स्टाफ का सम्मान कर उनका मनोबल बड़ा रहे हैं। हमारी शुभकामनाएं अस्पताल प्रबंधन के साथ हैं और आने वाले समय में भी बड़े आयाम गढ़े। कार्यक्रम  के विशेष अतिथि डॉ जेपी मेश्राम ने अस्पताल द्वारा डेंगू एवं कोविड में बेहतरीन सेवाएं देने के लिये भूरी भूरी प्रशंसा की और मरीज के परिजनों का सही काउन्सलिंग किए जाने के लिए भी कहा गया।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने चिकित्सक गणो का सम्मान मोमेंटो प्रदान कर किया गया।अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ चिकित्सा रत्न सम्मान से डॉ आरके दिवाकर ,डॉ एस. पी. केशरवानी,डॉ विश्वामित्र दयाल, डॉ पवन देशमुख, डॉ विवेक शर्मा,डॉ नीरज भूसाखरे व अन्य डाक्टरों को सम्मानित किया गया। मरीजो को सेवाएं प्रदान करने वाले कपिल उप्पल, जगजीत नारायण  पाण्डेय, विजय गावंडे, प्रियेश मिश्रा, गैदलाल वर्मा, उमा साहू, सीमा बरहरे, पदुम महाराणा, कृष्णा मिश्रा, कुमारी यमुना पटेल, दामन लाल, मो जाकिर हुसैन, किशोर साहू, ममता साहू, हेमलता, नेहा, कौशल्या रात्रे, संजय मानिकपुरी,  सीमा शर्मा  व अन्य स्टाफ का भी सम्मान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले अस्पताल के टीम के सदस्यो का भी सम्मान शिल्ड प्रदान कर किया गया।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर 11 हजार दीपों से रौशन हुआ एकात्म पथ, रंग बिरंगी आतिशबाजी से आसमान हुआ सतरंगी
छत्तीसगढ़ में बढ़ी मोबाइल ऐप से जनरल टिकट की खरीदी, 6 माह में 17 लाख से ज्यादा यात्रियों ने घर बैठे खरीदी टिकट
गुस्ताखी माफ: गुरू पर मत लादो अपेक्षाओं का बोझ
दो करोड़ के बेस प्राइस में रैना और उथप्पा, जानें एक करोड़ से ऊपर में कितने भारतीय खिलाड़ी
एनएसयुआई व युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्मदिन को बनाया यादगार… कोरोना वारियर्स का सम्मान करने के साथ ही बांटी यह सामग्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हिमाचल प्रदेश के सीएम होंगे सुखविंदर सिंह सुक्खू, भारी विरोध के बाद तय हुआ नाम… कल लेंगे शपथ
Next Article यह है मध्यप्रदेश की सबसे लंबी सुरंग, केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गढ़करी ने किया लोकार्पण… जानिए इससे जुड़ी खास बातें
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?