ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुरु घासीदास जयेंती समारोह में पहुंचे सीएम बघेल की बड़ी घोषणा….. अनुसूचित जाति के छात्र- छात्राओं के लिए बनेगा 200 सीटर हॉस्टल… रायपुर में स्थापित होगा गुरु घासीदास संग्रहालय एवं शोध पीठ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

गुरु घासीदास जयेंती समारोह में पहुंचे सीएम बघेल की बड़ी घोषणा….. अनुसूचित जाति के छात्र- छात्राओं के लिए बनेगा 200 सीटर हॉस्टल… रायपुर में स्थापित होगा गुरु घासीदास संग्रहालय एवं शोध पीठ

By @dmin
Published: December 18, 2020
Share
Sensitive initiative of Chief Minister: Three talented students
Sensitive initiative of Chief Minister: Three talented students
SHARE

भिलाई। गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर भिलाई में गुरु घासीदास सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणाएं की। सीएम बघेल ने इस मौके पर घोषणा करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अनुसूचित जाति के छात्र- छात्राओं के लिए 200 सीटर हॉस्टल बनाया जाएगा। नया रायपुर में गुरु घासीदास संग्रहालय एवं शोध पीठ की स्थापना की जाएगी। पंथी नृत्य के जाने माने कलाकार स्वर्गीय देवदास बंजारे के नाम पर राज्य स्थापना दिवस पर पंथी नृत्य पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा सीएम बघेल ने जांच की सुविधा बढ़ाने के लिए डाइग्नोस्टिक सेंटर आरंभ करने व इनका नाम मिनी माता के नाम पर रखने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि गुरु घासीदास बाबा का महान संदेश मनखे-मनखे एक समान है। यह समानता का सिद्धांत हमारे संविधान का भी अहम हिस्सा है। बाबा जी ने आज से ढाई सौ साल पहले अहिंसा और सत्य का संदेश दिया जो उद्देश्यपूर्ण जीवन का मूल स्रोत है। महात्मा गांधी ने अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर चलकर देश को आजादी दिलाई। बाबा साहब अंबेडकर ने जब हमारे संविधान का निर्माण किया जो उन्होंने संविधान में समानता की मूल भावना शामिल की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ गुरु घासीदास जी के दिखाए हुए आदर्श पर चल रहा है। हमारा छत्तीसगढ़ का समाज समतामूलक समाज है। हम प्रेम और सद्भाव से रहते हैं। गुरु घासीदास ने हमें प्रेम, अहिंसा, सत्य और करुणा का संदेश दिया है इन्हीं संदेशों पर चलकर छत्तीसगढ़ लगातार तरक्की और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ गुरु घासीदास और बाबा साहब अंबेडकर के दिखाए आदर्शों पर चल रहा है। बाबा जी ने जो मनखे-मनखे एक समान का सिद्धांत दिया था, वह हमारा आदर्श सिद्धांत है हम इसी सिद्धांत पर चलते हुए छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर भिलाई विधायक एवं महापौर देवेंद्र यादव, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ के इस जिले में नरकंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
कार्डियोलॉजी अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, मरीजों को खिड़की तोड़कर बेड समेत बाहर निकाला, दो बुजुर्गों की मौत
मिजोरम में पहली बार चुनाव लड़ रही जेडपीएम को बहुमत, 40 में से जीती 27 सीटें
मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमला, अफसर की पत्नी-बच्चे समेत 7 जवानों की मौत
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई…. ट्विट कर लिखी यह बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 1621 patients underwent investigation under Mukhyamantri Slum Health Scheme बाबा जंयती पर निगम कार्यालय में मद्य निषेध दिवस मनाया गया… नशा मुक्ति का लिया संकल्प
Next Article नई उद्योग नीति: छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में उत्पादन सर्वाधिक प्रोत्साहन की पात्रता की श्रेणी में शामिल कुर्क होगी नागरिक सहकारी बैंक मर्या. बी मार्केट सेक्टर 6 की अचल सम्पत्ति…. आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने जारी किया वारंट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?