ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ट्रेनी IAS पूजा खेडकर पर बड़ा एक्शन, एकेडमी ने रद्द की ट्रेनिंग, वापस बुलाया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर पर बड़ा एक्शन, एकेडमी ने रद्द की ट्रेनिंग, वापस बुलाया

By Mohan Rao
Published: July 16, 2024
Share
पूजा खेडकर
SHARE

नईदिल्ली। महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर (34) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एडमिनिस्ट्रेशन एकेडमी ने पूजा खेडकर का महाराष्ट्र से ट्रेनिंग प्रोग्राम रद्द कर दिया है। इसके साथ ही एकेडमी ने उन्हें तत्काल वापस बुलाने के लिए लेटर भी जारी किया है। एकेडमी ने महाराष्ट्र सरकार को भी इस संबंध में पत्र लिखकर सूचित कर दिया है। पूजा खेड़कर को 23 जुलाई के बाद एकेडमी में रिपोर्ट करने कहा गया है।

लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एडमिनिस्ट्रेशन एकेडमी द्वारा पूजा खेडकर को जारी आदेश में कहा गया है, “आपके जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्थगित रखने तथा आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए आपको तुरंत वापस बुलाने का निर्णय लिया है। अतः आपको महाराष्ट्र राज्य सरकार के जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम से मुक्त किया जाता है। एकेडमी का पत्र इसके साथ संलग्न है। आपको यथाशीघ्र, किन्तु किसी भी परिस्थिति में 23 जुलाई, 2024 के बाद एकेडमी में शामिल होने का निर्देश दिया जाता है।

पद का दुरुपयोग करने का भी आरोप
2023 बैच की पूजा खेडकर पर पुणे में प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी के रूप में काम करते हुए पद के दुरुपयोग का आरोप है। पूजा ने कई सुविधाओं की मांग की थी। यह सुविधाएं प्रशिक्षु अधिकारियों को नहीं मिल पातीं हैं, फिर भी पूजा ने लाल-नीली बत्ती और वीआईपी नंबर प्लेट वाली अपनी निजी ऑडी कार का इस्तेमाल किया। अपने वाहन पर ‘महाराष्ट्र सरकार’ का साइनबोर्ड लगाया और एक आधिकारिक कार, आवास, कार्यालय कक्ष और अतिरिक्त स्टाफ की मांग की। इतना ही नहीं, उन्होंने सीनियर अधिकारी की अनुपस्थिति में उनके चैंबर पर भी कब्जा कर लिया था। इन सभी मामलों के बाद पुणे कलेक्टर सुहास दिवासे ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा था और पूजा खेडकर की शिकायत की थी। उसके बाद पूजा का तबादला वाशिम जिले में कर दिया गया। वहां उन्होंने असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में जॉइन किया। अब उनकी ट्रेनिंग को रद्द कर उन्हें वापस एकेडमी में बुला लिया गया है।

गलत तरीके से आईएएस बनने का आरोप
पूजा खेडकर यह भी आरोप है कि उन्होंने दृष्टिबाधित और मानसिक रूप से बीमार होने का प्रमाण पत्र जमा करके यूपीएससी परीक्षा में हिस्सा लिया था। उसके आधार पर विशेष रियायतें पाकर वो आईएएस बनीं। यदि उन्हें यह रियायत नहीं मिलती तो उनके लिए प्राप्त अंकों के आधार पर आईएएस पद प्राप्त करना असंभव होता। पूजा पर आरोप है कि चयन के बाद पूजा को मेडिकल जांच से गुजरना था, लेकिन उन्होंने इसे टाल दिया। उन्होंने विभिन्न कारणों से छह बार मेडिकल परीक्षण से इनकार कर दिया। बाद में बाहरी मेडिकल एजेंसी से एमआरआई रिपोर्ट जमा करने का विकल्प चुना, जिसे यूपीएससी ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया। हालांकि बाद में यूपीएससी ने इस रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया। इसके चलते सरकार से इसकी जांच की मांग की जा रही है।

यह है आदेश

Breaking news : पांच दिन चलेगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, इस दिन से शुरू हो रहा सत्र
सीएम बघेल ने दी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं
हत्याकाण्ड का खुलासा… पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट, देनदारी से बचने रचि थी साजिश, हुए गिरफ्तार
पूर्ण ग्राम सुराज और स्वावलम्बन की दिशा में नया संकल्प, डिप्टी सीएम विजय शर्मा की अध्यक्षता में कार्यशाला सम्पन्न
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद तेज हुई यूपी पुलिस, लखीमपुर केस में आशीष और लवकुश गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नई औद्योगिक नीति 2024-29 पर चर्चा, मुख्यमंत्री साय ने कहा- छत्तीसगढ़ में होना चाहिए वैल्यू एडिशन का काम
Next Article एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही ने की सीएम से मुलाकात एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही ने की सीएम से मुलाकात

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?