ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, सफेमा कार्ट के आदेश पर तीन मकान व बाइक-एक्टिवा जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, सफेमा कार्ट के आदेश पर तीन मकान व बाइक-एक्टिवा जब्त

By Mohan Rao
Published: May 14, 2025
Share
भिलाई में सफेमा कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
SHARE

भिलाई। खुर्सीपार थाना क्षेत्र के दो गांजा तस्करों पर पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां के कुख्यात गांजा तस्कर जी सरोजनी व जी धनराजू की संपत्ति जब्त की गई। सफेमा कोर्ट (स्लगर्स और फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स कोर्ट) कोर्ट के आदेश में तीन मकान,  एक मोटर साइकिल व एक्टिवा जब्त किया गया। गांजा तस्करी कर इससे लाभ कमाकर उक्त संपत्तियां बनाई गई। जब्त संपत्ति की कीमत 40 लाख रुपए से ज्यादा है। इस दौरान विरोध करने पर जी सरोजनी को गिरफ्तार भी किया गया।

बता दें दुर्ग पुलिस ने सफेमा कोर्ट को बताया कि जी. सरोजनी ने मादक पदार्थ गांजा बेचने का अवैध व्यवसाय करके उससे जो पैसा कमाया उससे मकान और अन्य संपत्ति अर्जित की है। पुलिस के दिए सबूत और मांग को देखते हुए कोर्ट ने आदेश दिया कि जी सरोजनी के 3 आवासीय मकान और एक दुपहिया वाहन जब्त करे। आदेश के बाद पुलिस मंगलवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जी सरोजनी और जी धनराजू के घर पहुंची और जब्ती की कार्रवाई की गई। जी सरोजनी के तीन मकान जिसकी कीमत लगभग 40 लाख है और एक स्कूटी को जब्त कर लिया गया है। वहीं जी धनराजू की एक मोटर साइकिल जब्त किया है।

लगातार गांजा तस्करी में लिप्त रही महिला
पुलिस के अनुसार जी सरोजनी लगातार गांजा तस्करी में लिप्त रही है। पहले भी इनपर कार्रवाई की जा चुकीहै। दुर्ग पुलिस प्रवक्ता एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि 6 सितंबर 2024 को खुर्सीपार क्षेत्र में अवैध गांजा तस्करी के मामले में दुर्ग पुलिस ने जी. सरोजनी को गिरफ्तार किया था और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की थी। पुलिस ने कई बार चेतावनी भी दी उसके बाद भी इन्होंने अवैध कारोबार छोड़ा नहीं।

यह संपत्ति की गई जब्त

  • रेसीडेंसियल हाउस- बालाजी नगर खुर्सीपार, भिलाई, जी. सरोजनी, कीमत लगभग 16,55,654 रुपए
  • रेसीडेंसियल हाउस- मिनी माता नगर खुर्सीपार, भिलाई, जी. सरोजनी कीमत लगभग 20,46,444 रुपए
  • रेसीडेंसियल हाउस – गणेश मंदिर, बालाजी नगर खुर्सीपार, भिलाई, जी. सरोजनी कीमत लगभग 2,12,502 रुपए
  • हीरो होण्डा एक्टीवा सीजी 07 सी क्यू 5990 जी. धनराजू कीमत लगभग 40,000 रुपए
  • हीरो मोटर सायकल सीजी 04 सी ए 1208 जी. धनराजू कीमत लगभग 25,000 रुपए
धान खरीदी की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने वरिष्ठ अधिकारी लगातार कर रहे हैं उपार्जन केंद्रों का दौरा
Gustakhi Maaf: टेबल पर बांस-बल्ली, कछुआ-पानी
छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग से रंगे ब्रीफकेस से निकला भरोसे का बजट, गोबर पेंट से रंगे कामधेनु और छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र
केके लाइन पर पटरी से उतरी गुड्स ट्रेन, जगदलपुर-कोरापुट के बीच हुआ हादसा… रेल यातायात प्रभावित
कांग्रेस करेगी एक और यात्रा! पासीघाट से पोरबंदर तक पदयात्रा पर विचार कर रही पार्टी-जयराम रमेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Promotion Breaking : छत्तीसगढ़ के 18 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर, सरकार ने जारी किया आदेश
Next Article वैशाली नगर में लगा सुशासन तिहार शिविर, कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद, समस्याओं का हुआ समाधान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?