ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big accident : सेंट्रल एवेन्यू पर रेसिंग के चलते डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Big accident : सेंट्रल एवेन्यू पर रेसिंग के चलते डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

By Mohan Rao
Published: December 9, 2023
Share
मृतक अविनाश की फाइल फोटो और हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक
SHARE

भिलाई। सेंट्रल एवेन्यू पर सेक्टर-8 चौक के पास शनिवार की सुबह बाइक सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार बाइक संतुलन खोने से डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक देर जा गिरे। इनके सिर पर गहरी चोट आई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने दोनों को सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार सुबह लगभग 7 बजे की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान अविनाश वर्मा (22) तथा अवियंश (16) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही बाइक से  सेक्टर 8 चौक के पास डिवाइडर से टकरा गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वो डिवाइडर से जा टकराया। इससे बाइक सवार दोनों युवक दूर जा गिरे। दोनों ने हेलमेट भी नहीं पहना था जिसके कारण उनके सिर पर गंभीर चोट आई।

सूचना मिलते ही भिलाई नगर थाने की डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। परिजनों की उपस्थिति में पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पीएम के लिए सुपेला शास्त्री अस्पताल भेजा गया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

बाइक रेसिंग की बात आई सामने
बताया जा रहा है कि हादसे का कारण रेसिंग है। दरअसल अविनाश और अवियंश सहित 6 लड़के सिविक सेंटर चाय पीने के लिए पहुंचे थे। सभी 3 अलग अलग बाइक पर थे। चाय पीने के बाद सभी ने सेंट्रल एवेन्यू पर रेसिंग शुरू की। इस दौरान सेक्टर-8 चौक पर अविनाश अपनी बाइक से नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से टकराया। मृतक अविनाश के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह बेंगलुरू की आईटी कंपनी में जॉब करता है और दीपावली की छुट्टियों में भिलाई आया था। परिचित की शादी होने के कारण इतने दिन रुका। वह 4 जनवरी को वापस लौटने वाला था और इससे पहले यह हादसा हो गया।

अस्पताल को बम से उड़ाने और इस परिवार को मारने की धमकी देने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार
लघु वनोपजों की खरीदी में छत्तीसगढ़ पूरे देश में अव्वल
सांसद खेल महोत्सव का समापन… मुख्यमंत्री साय ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
Crime News: 21 किलो गांजा और कीमत करीब दो लाख, बेचने के लिए ढूंढ रहा था ग्राहक, पुलिस ने धर दबोचा
बीआईटी दुर्ग के जूनियर ने अपनी ही सीनियर को लगाया 36 लाख का चूना, बिटक्वाइन में इन्वेस्ट के नामपर की ठगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक्शन में विधायक ललित, बोले- दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में डीएमएफ और बीएसपी सीएसआर के कार्यों में अनियमितता की होगी जांच
Next Article कोहका में अवैध प्लॉटिंग : भिलाई निगम ने की कार्रवाई, बाउंड्रीवॉल तोड़कर जमीन को कराया कब्जामुक्त
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?