ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुजरात में भूपेन्द्र पटेल की ताजपोशी आज, दूसरी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ… 16 मंत्री भी लेंगे शपथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

गुजरात में भूपेन्द्र पटेल की ताजपोशी आज, दूसरी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ… 16 मंत्री भी लेंगे शपथ

By Mohan Rao
Published: December 12, 2022
Share
गुजरात में शपथ ग्रहण समारोह आज
SHARE

अहमदाबाद। गुजरात में ऐतिहासिक जीत के बाद भूपेंद्र पटेल सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भूपेंद्र पटेल दोपहर 2 बजे गांधीनगर में नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में गुजरात के 18 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उनको राज्यपाल आचार्य देवव्रत पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। भूपेन्द्र पटेल के साथ 16 विधायक भी मंत्रीपद की शपथ लेंगे।

बता दें गुजरात में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। भाजपा ने राज्य में 156 सीटों पर जीत हासिल की। यह गुजरात में किसी भी पार्टी का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। इससे पहले कांग्रेस ने 1985 में 149 सीटें जीती थीं. लेकिन इस बार कांग्रेस सिर्फ 17 सीटों पर सिमट गई। 8 दिसंबर को नतीजे आने के बाद भूपेंद्र पटेल ने नई सरकार के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया था। उन्होंने शुक्रवार को पूरे मंत्रिमंडल के साथ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

यह विधायक भी लेंगे मंत्रीपद की शपथ
बताया जा रहा है कि भूपेंद्र पटेल के साथ कुछ विधायक भी मंत्रिपद की शपथ ले सकते हैं। इन विधायकों में ऋषिकेश पटेल, कनुभाई देसाई, राघवजी पटेल, कुंवरजी बावलिया, मोलूभाई बेरा, बलवंत सिंह राजपूत, पुरुषोत्तम सोलंकी, मुकेश पटेल, भानुबेन बाबरिया , बचु खाबड़, कुबेर डिडोर, जगदीश विश्वकर्मा, भीखू परमार, देवाभाई पंजाभाई मालम, प्रफुल्ल पानसेरीया, हर्ष संघवी शामिल हैं। कांग्रेस से भाजपा में आए हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकोर को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

पीएम मोदी से लेकर गृहमंत्री शाह तक रहेंगे शपथ ग्रहण समारोह में
भाजपा ने भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण को भव्य बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। इस शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम को ही अहमदाबाद पहुंच गए हैं। इसके अलावा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

2 नवंबर से शुरू होगा भिलाई बचाओ अभियान, भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश बोले- भिलाई में फिर खिलेगा विकास का कमल
झैन शॉ की माँ ने अपने बेटे के किसिंग सीन देखकर, ऐसे किया रिएक्ट
गर्ल्स कॉलेज में कौशल विकास कार्यशाला ”सशक्ति” आयोजन, सिखाए गए व्यवसाय शुरू करने की बारीकियां
बादशाह की जुगुनू गर्ल आकांक्षा शर्मा ने की बोल्डनेस की हदें पार…
सशक्त भारत आंगनबाड़ी केंद्रों का राष्ट्रीय रूपांतरण : शिक्षा, पोषण, सुरक्षा और रोजगार का समन्वित मॉडल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में तेंदुए ने किया महिला का शिकार, जंगल से लौट रही थी गांव तभी आदमखोर ने कर दिया हमला, आधा शव खा भी गया Big Breaking: छत्तीसगढ़ में तेंदुए ने किया महिला का शिकार, जंगल से लौट रही थी गांव तभी आदमखोर ने कर दिया हमला, आधा शव खा भी गया
Next Article झूला झूलने की बात पर आपस में भिड़े नाबालिग लड़के, फिल्मी स्टाइल में किया चाकू से हमला, फिर खून देखकर उड़ गए सभी के होश झूला झूलने की बात पर आपस में भिड़े नाबालिग लड़के, फिल्मी स्टाइल में किया चाकू से हमला, फिर खून देखकर उड़ गए सभी के होश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?