ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गांधी जयंती पर होगा हार्टिकल्चर यूनिवर्सिटी का भूमिपूजन… सीएम करेंगे 253 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

गांधी जयंती पर होगा हार्टिकल्चर यूनिवर्सिटी का भूमिपूजन… सीएम करेंगे 253 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण

By @dmin
Published: September 28, 2020
Share
Bhumipujan of Horticulture University to be held on Gandhi Jayanti
Bhumipujan of Horticulture University to be held on Gandhi Jayanti
SHARE

दुर्ग। गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिले में विकास को नई इबारत गढऩे वाली अधोसंरचनाओं की नींव रखेंगे एवं इन्हें लोकार्पित भी करेंगे। इस दिन 253 करोड़ 61 लाख रुपए की 39 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण होगा। लोकार्पित होने वाले प्रमुख कार्यों में उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा, पाटन का भूमिपूजन है। 55 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस यूनिवर्सिटी का नाम महात्मा गांधी के नाम पर ही रखा गया है। यूनिवर्सिटी के माध्यम से क्षेत्र में उद्यानिकी की बढ़त की दिशा में बड़ी संभावनाएं खुलेंगी। गांधी जयंती के दिन तीन जगहों पर कार्यक्रम होंगे और मुख्यमंत्री सभी जगहों पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यों का शुभारंभ करेंगे। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज अपने चेंबर में कार्यक्रम की व्यवस्था में लगे अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक सभी तैयारियां कर लेने के निर्देश दिये।
सांकरा, पाटन में महात्मा गांधी विश्वविद्यालय के भूमिपूजन के साथ ही ब्लाक मुख्यालय में शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के रहने के लिए 5 करोड़ 48 लाख रुपए की लागत से बनाये गए आवास का लोकार्पण भी होगा। खारुन नदी में 8 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से उफरा से रवेली मार्ग में उच्चस्तरीय पुल तथा खम्हरिया नाला में अभनपुर-तर्रीघाट पाटन मार्ग में खम्हरिया नाला में 8 करोड़ 17 लाख से बनने वाले उच्चस्तरीय पुल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन होगा। इसके साथ ही सहकारी बैंक की झीट शाखा का भूमिपूजन भी होगा। पाटन में 77 करोड़ 28 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन होगा। इसमें भूमिपूजन के 71 करोड़ 80 लाख रुपए के कार्य तथा लोकार्पण का एक कार्य शामिल है।

दुर्ग में ठगड़ा बांध के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम

दुर्ग में 138 करोड़ 35 लाख रुपए के कार्यों के लोकार्पण भूमिपूजन होंगे। ठगड़ा बांध को सुंदर बनाने, शहर का प्रमुख आकर्षण केंद्र बनाने यहां 13 करोड़ 49 लाख रुपए के कार्य होंगे। नागरिक सुविधाओं के अनुरूप ट्रैफिक का दबाव कम करने एवं सुंदरता बढ़ाने नेहरू चैक से मिनी माता चैक तक 8 किमी मार्ग का सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य होगा, इसकी लागत 68 करोड़ 16 लाख रुपए होगी। पुलगांव नाका से अंजोरा तक साढ़े छह किमी फोरलेन निर्माण कार्य होगा। इसकी लागत 56 करोड़ 39 लाख होगी।इसके अलावा भिलाई निगम में 30 कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण होगा। इसमें 12 करोड़ 22 लाख रुपए के लोकार्पण कार्यक्रम एवं 25 करोड़ 74 लाख रुपए के भूमिपूजन कार्यक्रम शामिल हैं। इस अवसर पर गांधी जी की प्रतिमा का लोकार्पण भी होगा। जोन क्रं. 4 के अंतर्गत सोनिया गांधी नगर से पंचशील होते हुए सुभाष नगर सी.एस.ई.बी. नगर तक स्थित नाले का चैनालाईजेशन कार्य किया जाना है, जिसमें लागत 80 लाख रू. है। जोन क्रं. 4 के अंतर्गत बापू नगर उडिय़ा बस्ती के पीछे से हॉस्पिटल रोड होते हुए रमाताई स्कूल के सामने तक का चैनलाईजेशन का कार्य किया जाना है, जिसकी लागत 80 लाख रू. है। वार्ड क्रं. 25 करूणा हॉस्पिटल नंदनी रोड से गौरवपथ तक तेलहा नाला का विकास कार्य किया जाना है, जिसकी लागत 2 करोड़ 49 लाख रू. है। कोसानाला का उन्नयन कार्य किया जाना है जिसकी लागत 17 करोड़ रू. है। वार्ड क्रं. 02 मॉडल टाउन सड़क 06 सीमेंटकरण कार्य किया जाना है, जिसकी लागत 10 लाख रू. है। वार्ड क्रं. 29 बापू नगर तालाब से वार्ड क्रं. 37 सुभाष नगर नाला के समानांतर मार्ग निर्माण कार्य किया जाना है, जिसकी लागत 70 लाख रू. है। जोन क्रं. 04 अंतर्गत विभिन्न वार्डो में सीमेंटीकरण कार्य किया जाना है, जिसकी लागत 83 लाख रू. है। वार्ड क्रं. 28 बप्पा आटा चक्की सतनामी मोहल्ला क्षेत्र में सीमेंटीकरण का कार्य किया जाना है, जिसकी लागत 16 लाख रू. है। वार्ड क्रं. 36 तेल्हानाला जी.ई.रोड से वार्ड 29 मस्जिद तक नाला एवं पुलिया निर्माण कार्य किया जाना है, जिसकी लागत 2 करोड़ 89 लाख रू. है। वार्ड क्रमांक 29 बापू नगर से नंदिनी रोड सी.एस.ई.बी. पावर स्टेशन तक नाला एवं पुलिया निर्माण किया जाना है जिसकी लागत 1 करोड़ 66 लाख रूपए है। वार्ड क्रमांक 30 सिटी टेलर्स से वार्ड क्रमांक 29 बापू नगर नाला तक नाला निर्माण जिसकी लागत 78 लाख रूपए है। वार्ड क्रमांक 33 सड़क 11 से मांझी चैक होते हुए वार्ड क्रमांक 31 मस्जिद रोड तक नाला एवं पाथवे निर्माण कार्य जिसकी लागत 65 लाख रूपए है। वार्ड क्रमांक 30 का मुख्य नाला निर्माण कार्य किया जाना है जिसकी लागत 38 लाख रूपए है। वार्ड क्रमांक 28 राजीव नगर एवं श्रमिक नगर में नाली निर्माण किया जाना है जिसकी लागत 37 लाख रूपए है। अमृत मिशन योजना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01 खम्हरिया में उद्यान निर्माण कार्य किया जाना है जिसकी लागत 47 लाख रूपए है। वार्ड क्रमांक सुपेला रावण भाठा में पेवर ब्लाक लगाने का कार्य जिसकी लागत 9 लाख रूपए है। वार्ड क्रमांक 50 ए मार्केट के सामने उद्यान के चारों तरफ पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य जिसकी लागत 7 लाख रूपए है। वार्ड क्रमांक 29 बापू नगर उद्यान का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य जिसकी लागत 75 लाख रूपए है। सुलभ के पास गौतम नगर में नाला किनारे उद्यान विकास कार्य 36 लाख रूपए है। वार्ड क्रमांक 36 गौतम नगर में उद्यान विकास कार्य जिसकी लागत 13 लाख रूपए है। वार्ड क्रमांक 37 मार्केट एरिया में पेविंग ब्लॉक लगाने कार्य जिसकी लागत 19 लाख रूपए है। वार्ड क्रमांक 13 राजीव नगर में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य जिसकी लागत 25 लाख रूपए है। वार्ड क्रमांक 16 शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कुरूद भिलाई के नवीन शाला भवन में आहाता एवं अतिरिक्त कमरा निर्माण कार्य की लागत 30 लाख रूपए है। वार्ड क्रमांक 31 दुर्गा मंदिर में चर्च के पीछे बाउण्ड्रीवाल एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य की लागत 16 लाख रूपए है। वार्ड क्रमांक 28 तिरंगा चैक स्कूल ग्राउण्ड में 100 नग एल.ई.डी. लाईट लगाकर पोल लगाने का कार्य की लागत 15 लाख रूपए है। वार्ड क्रमांक 34 अण्डा चैक ग्राउण्ड में 150 नग एल.ई.डी लाईट लागकर पोल लगाने का कार्य की लागत 21 लाख रूपए है। वार्ड क्रमांक 21 सुंदरनगर केम्प-2 बैकुंठधाम में स्वागतद्वार निर्माण कार्य की लागत 9 लाख रूपए है। वार्ड क्रमांक 38 तालाब गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य की लागत 39 लाख रूपए है। खुर्सीपार भिलाई में नवीन महाविद्यालय भवन का निर्माण 4 करोड़ 65 लाख रूपए है।

बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति महिला मोर्चा की बैठक: घर जाकर देंगे शिव की बारात का निमंत्रण
रूस की कोरोना वैक्सीन सवालों के घेरे में, सात में से एक व्यक्ति पर दिखा ‘स्पुतनिक वी] का दुष्प्रभाव
रंगीन रोप लाइट से जगमगया वायसेप ब्रिज: लाईट व पेटिंग से हो रहा शहर का सौदर्यीकरण
भारतीय रेल के ऑक्सीजन एक्सप्रेस अभियान की 100 वीं रेल ने पूरी की यात्रा….100 ऑक्सीजन एक्सप्रेस से देश में 6260 मीट्रिक टन की आपूर्ति की गई
Breking News: निरंजन दास को मिली बड़ी जिम्मेदारी: छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी आयुक्त बनाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article A brilliant example of awareness among the corona infection… Supaela police station incharge Gopal Vaishya is making people aware through songs कोरोना संक्रमण के बीच जागरुकता की शानदार मिशाल… सुपेला थाना प्रभारी गोपाल वैश्य गीतों के जरिए लोगों को कर रहे जागरुक
Next Article Marking the houses of positive patients living in home isolation…. Corporation workers are putting stickers outside homes होम आइसोलेशन में रह रहे पॉजिटिव मरीज के मकानों का चिह्नांकन…. निगम कर्मी घरों के बाहर लगा रहे हैं स्टीकर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?