ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भुइंया ऐप हैक कर बनाया फर्जी खसरा, एसबीआई से ले लिया 36 लाख का लोन, एक आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भुइंया ऐप हैक कर बनाया फर्जी खसरा, एसबीआई से ले लिया 36 लाख का लोन, एक आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: August 29, 2025
Share
आरोपी गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में भुइंया ऐप से छेड़छाड़ कर फर्जी खसरा बनाकर एसबीआई से 36 लाख का लोन लेने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल शातिरों ने फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार किए और उसके आधार पर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा नंदिनी नगर से लोन पास करा लिया। मामला उजागर होने के बाद शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना नंदिनी नगर क्षेत्रान्तर्गत पटवारी हल्का नम्बर 16 के ग्राम अछोटी एवं मुरमुंदा तहसील अहिवारा जिला दुर्ग के भुइंया साफ्टवेयर को हैक कर छेड़छाड़ कर फर्जी तरीके से भारतीय स्टेट बैंक शाखा नंदिनी नगर से 36 लाख रुपए का लोन लिया गया। इस मामले में दिए गए आवेदन में बताया गया कि अमरपुरी सुंदर नगर वार्ड सिलतरा रायपुर दिनू राम यादव पिता सूरज राम यादव व ग्राम अछोटी निवासी एसराम बंजारे ने आनलाईन राजस्व अभिलेख में छेड़छाड़ कर मूल खसरा नम्बर के रकबा में कूटरचित तरीके से नए खसरा नम्बर का बटांकन कर नया खसरा बनाया। इस मामले में शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4),338,336(3), 340(2),3(5) बी एन एस एवं 66(सी) आई टी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पता चला कि दिनू राम यादव ने 36 लाख रुपए निकाल कर उक्त रकम को विभिन्न खातो में हस्तांतरित कर दिया गया था। इसमें से 20 लाख 26 हजार 547 रुपए नन्द किशोर साहू निवासी सेक्टर 5 सड़क 33 क्वाटर नम्बर 4-बी भिलाई जिला दुर्ग के खाता में आया था। जिसे आरोपी नन्द किशोर साहू ने प्रायवेट कम्पनी भिलाई-दुर्ग फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी में इन्वेस्ट किया। पुलिस ने इस मामले में नन्द किशोर साहू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में मास्टर माइंट व उसके साथी की पुलिस को तलाश है।

कोमा में चला गया है उत्तर कोरिया का तानाशाही शासक किम जोंग-उन, बहन संभालेगी कमान: रिपोट्र्स
मोरेटोरियम: केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- ब्याज नहीं कर सकते माफ, अगली सुनवाई 10 को
कोरोना से बड़ी राहत: बीते 24 घंटों में 1500 से भी कम मामले, 149 लोगों की मौत, 1826 लोग हुए स्वस्थ
शर्मनाक! शव सौंपने के लिए पुलिस ने मांगी रिश्वत, दुर्ग का एसआई लाइन अटैच, देखे वीडियो
ऑन द स्पॉट पूरी होगी विदेश में पड़ने की चाहत, इंटरनेशनल स्टूडेंट्स एजुकेशन फेयर 2023 में मिलेंगे कई मौके
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बस्तर में बाढ़ : तीन दिन की मूसलाधार बारिश से मिली राहत, सीएम साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली अफसरों की बैठक
Next Article प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से मिला गांवों को नया जीवन, आवागमन आसान, ग्रामीण विकास को मिली नई गति

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?