ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कबीरधाम में निकली भोरमदेव पदयात्रा, डिप्टी सीएम हुए शामिल, चारों ओर हर-हर महादेव की गूंज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedkawardha

कबीरधाम में निकली भोरमदेव पदयात्रा, डिप्टी सीएम हुए शामिल, चारों ओर हर-हर महादेव की गूंज

By Mohan Rao
Published: July 14, 2025
Share
SHARE

कबीरधाम। सावन माह का पहले सोमवार को शिवालयों में हर हर महादेव गूंज रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले में एक बार फिर आस्था और परंपरा का अद्वितीय संगम देखने को मिल रहा है। हजारों श्रद्धालु और कंवरिया भोरमदेव महादेव के पवित्र धाम की ओर 18 किलोमीटर लंबी पदयात्रा पर निकाली। यह पदयात्रा कवर्धा शहर के प्रसिद्ध बूढ़ा महादेव मंदिर से आज सुबह 7 बजे प्रारंभ हुई जो ऐतिहासिक, पुरातात्विक और धार्मिक दृष्टिकोण से समृद्ध भोरमदेव मंदिर परिसर पर समाप्त हुई।

इस पदयात्रा में स्थानीय कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा, नेता व अधिकारी भी शामिल हुए है। विजय शर्मा ने बूढ़ा महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना किया। पदयात्रा कर भगवान भोरमदेव बाबा के मंदिर पहुंचे शिवभक्तों ने मां नर्मदा के पावन जल से शिवजी अभिषेक किया। इस अभिनव पहल अंतर्गत कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में लगभग 600 पैकेट मां नर्मदा का जल तैयार किया गया है, जिसे भक्त अपने साथ लेकर निकले।

भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पदयात्रा मार्ग में जिला प्रशासन द्वारा 9 प्रमुख स्थानों पर शीतल पेयजल, नाश्ता एवं विश्राम व्यवस्था की गई है। इन स्थानों में सकरी नदी विद्युत केन्द्र, समनापुर, बरपेलाटोला, रेंगाखारखुर्द, कोडार, राजानवागांव, बाघुटोला, छपरी (गौशाला) और भोरमदेव मंदिर परिसर शामिल हैं। पदयात्रा में चलित एम्बुलेंस, स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार की व्यवस्था के साथ-साथ डीजे साउंड बॉक्स भी उपलब्ध कराया गया जिससे पूरे मार्ग में “हर हर महादेव” और “बोलबम” की गूंज बनी रही।

श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें सहज दर्शन की सुविधा प्रदान देने के लिए मंदिर के गर्भगृह से एलईडी के माध्यम से लाइव दर्शन की व्यवस्था की गई। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं ताकि दर्शन की प्रक्रिया सुव्यवस्थित हो सके। इसी प्रकार सावन माह के प्रत्येक सोमवार को ज्वाइन हैंड्स ग्रुप द्वारा भोरमदेव मंदिर परिसर में निःशुल्क भंडारा व प्रसादी वितरण किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए भरपेट भोजन तथा व्रतधारियों के लिए फलाहार की समुचित व्यवस्था की गई है।

बीजापुर आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, सुपेला घड़ी चौक पर जमा हुए सैकड़ों लोग, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की हमले की निंदा
छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद के स्थिति की समीक्षा : गृहमंत्री अमित शाह बोले- कुछ हिस्सों तक सीमित हुआ नक्सलवाद
भिलाई में शुरू हुआ देशी गुड वाला प्याऊघर, विधायक रिकेश सेन ने किया शुभारंभ
12 घंटे में तीन छात्रों ने किया सुसाइड, किसी ने खाया जहर तो कोई फंदे पर लटका, डॉक्टर, इंजीनियर बनने हॉस्टल में रहकर कर रहे थे पढ़ाई
बड़ा हादसा: 40 फुट गहरी खाई में गिरी कार, आठ श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जूस मिलाकर बेहोश कर युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर बार-बार करता था दुष्कर्म… आरोपी गिरफ्तार
Next Article नया रायपुर में बीएसएफ का पौधरोपण, जवानों ने लिया हरा-भरा भारत बनाने का संकल्प

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?